V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जनता की हर अपेक्षा को पूरा करना हमारी प्राथमिकता : वेद गुप्ता

अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सदर बाजार में जनसम्पर्क व मलिकपुर, सरेठी, बरौली में जनआशीर्वाद सभा के दौरान कहा कि अयोध्या पूरे विश्व के लिए श्रद्धा का केन्द्र है। यहां से रामराज्य की परिकल्पना पूरी दुनिया में प्रसारित हुई है। दुनिया के कई देशों में होने वाला रामलीला का प्रदर्शन विभिन्न धर्मो के लोगो को मर्यादा की शिक्षा प्रदान कर रहा है। आने वाले समय में रामनगरी पयर्टन का हब बनने जा रही है। श्रद्धालुओं को इसके लिए वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं चाहिए। जिसके लिये सरकार ने अयोध्या को योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की। अयोध्या शीघ्र ही पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाना तथा आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों को बेहतर आवागमन की सुविधा को प्रदान करने की दृष्टि से काम हो रहा है। इस काम में सभी के प्रयास, सहमति व सुझाव को समाहित किया जा रहा है। जनता की हर अपेक्षा को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में पयर्टन के बढ़ने से इसका लाभ अयोध्या ही नहीं बल्कि अगल बगल के जनपदों को भी मिलेगा। अंतराष्ट्रीय मानकों से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सुविधा जल्द अयोध्या को मिलेगी। इस अवसर पर महंत राजूदास, देवता प्रसाद पटेल, श्यामलाल साहू, रवि सोनकर, अशोक गुप्ता, हरभजन गौड़ प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सदर बाजार में जनसम्पर्क व मलिकपुर, सरेठी, बरौली में जनआशीर्वाद सभा के दौरान कहा कि अयोध्या पूरे विश्व के लिए श्रद्धा का केन्द्र है। यहां से रामराज्य की परिकल्पना पूरी दुनिया में प्रसारित हुई है। दुनिया के कई देशों में होने वाला रामलीला का प्रदर्शन विभिन्न धर्मो के लोगो को मर्यादा की शिक्षा प्रदान कर रहा है। आने वाले समय में रामनगरी पयर्टन का हब बनने जा रही है। श्रद्धालुओं को इसके लिए वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं चाहिए। जिसके लिये सरकार ने अयोध्या को योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की। अयोध्या शीघ्र ही पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाना तथा आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों को बेहतर आवागमन की सुविधा को प्रदान करने की दृष्टि से काम हो रहा है। इस काम में सभी के प्रयास, सहमति व सुझाव को समाहित किया जा रहा है। जनता की हर अपेक्षा को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में पयर्टन के बढ़ने से इसका लाभ अयोध्या ही नहीं बल्कि अगल बगल के जनपदों को भी मिलेगा। अंतराष्ट्रीय मानकों से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सुविधा जल्द अयोध्या को मिलेगी। इस अवसर पर महंत राजूदास, देवता प्रसाद पटेल, श्यामलाल साहू, रवि सोनकर, अशोक गुप्ता, हरभजन गौड़ प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Leave a Comment