V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भिखारी बनकर कांग्रेसियों ने नमाज़ियों से मांगी वोट की भीख

प्रयागराज । यूपी में विधानसभा चुनाव का सियासी पारा जैसे जैसे बढ़ रहा है। ऐसे में हर पार्टी वोटरों को लुभाने का कोई भी मौका नही छोड़ रही है। संगमनगरी प्रयागराज में एक अलग ही नजारा देखने लिए मिला। जहां कांग्रेस के पक्ष में नमाजियों से कांग्रेसी वोटो की भीख मांगते नज़र आये। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद के बाहर जुटे कांग्रेसियों ने पार्टी प्रत्याशी तस्लीम उद्दीन के पक्ष्य में वोट की भीख मांगकर समर्थन जुटाने का प्रयास किया। प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने कहा प्रियंका गांधी जिस तरह उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों को लेकर खुद आगे आकर संघर्ष किया है उससे यहां की जनता में कांग्रेस के प्रति एक नया भरोसा पैदा हुआ है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। लोग भाजपा विधायकों के कार्यकाल में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस दौरान तस्लीम उद्दीन, बाबा अभय अवस्थी, हसीब अहमद, शुभम शुक्ला, मो०हसीन, सौरभ चौधरी, तंज़ीम उद्दीन, शाहनवाज असलम, नफीस कुरैशी, नदीम खान, विमल मेहरोत्रा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज । यूपी में विधानसभा चुनाव का सियासी पारा जैसे जैसे बढ़ रहा है। ऐसे में हर पार्टी वोटरों को लुभाने का कोई भी मौका नही छोड़ रही है। संगमनगरी प्रयागराज में एक अलग ही नजारा देखने लिए मिला। जहां कांग्रेस के पक्ष में नमाजियों से कांग्रेसी वोटो की भीख मांगते नज़र आये। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद के बाहर जुटे कांग्रेसियों ने पार्टी प्रत्याशी तस्लीम उद्दीन के पक्ष्य में वोट की भीख मांगकर समर्थन जुटाने का प्रयास किया। प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने कहा प्रियंका गांधी जिस तरह उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों को लेकर खुद आगे आकर संघर्ष किया है उससे यहां की जनता में कांग्रेस के प्रति एक नया भरोसा पैदा हुआ है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। लोग भाजपा विधायकों के कार्यकाल में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस दौरान तस्लीम उद्दीन, बाबा अभय अवस्थी, हसीब अहमद, शुभम शुक्ला, मो०हसीन, सौरभ चौधरी, तंज़ीम उद्दीन, शाहनवाज असलम, नफीस कुरैशी, नदीम खान, विमल मेहरोत्रा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment