V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लोक अदालत के प्रचार हेतु न्याय विभाग का प्रचार वाहन रवाना

जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी
प्रयागराज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के जनपद में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु न्याय विभाग के प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद नलिन कुमार श्रीवास्तव ने  दीवानी न्यायालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रचार वाहन के माध्यम से संपूर्ण जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जाएगा ।राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान संबंधित मामले ,चेक बाउंस के मामले, वैवाहिक बाद मोटर दुर्घटना के मामले बैंक वसूली सिविल मामलों आदि का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। इस अवसर पर राम किशोर शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश, राम केश अपर जनपद न्यायाधीश, दिनेश चंद्र शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश, संजय कुमार शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश, आलोक कुमार श्रीवास्तव अपर जनपद न्यायाधीश, मनीष निगम एडीजे व अन्य अधिकारी गणों के साथ मृदुल कुमार मिश्रा, नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं एडीजे व प्रभारी सचिव  प्रेम प्रकाश जायसवाल उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रेम प्रकाश जायसवाल प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा प्रदान की गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी
प्रयागराज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के जनपद में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु न्याय विभाग के प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद नलिन कुमार श्रीवास्तव ने  दीवानी न्यायालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रचार वाहन के माध्यम से संपूर्ण जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जाएगा ।राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान संबंधित मामले ,चेक बाउंस के मामले, वैवाहिक बाद मोटर दुर्घटना के मामले बैंक वसूली सिविल मामलों आदि का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। इस अवसर पर राम किशोर शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश, राम केश अपर जनपद न्यायाधीश, दिनेश चंद्र शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश, संजय कुमार शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश, आलोक कुमार श्रीवास्तव अपर जनपद न्यायाधीश, मनीष निगम एडीजे व अन्य अधिकारी गणों के साथ मृदुल कुमार मिश्रा, नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं एडीजे व प्रभारी सचिव  प्रेम प्रकाश जायसवाल उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रेम प्रकाश जायसवाल प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Comment