रायबरेली ऊँचाहार।चुनाव की तेज होती सरगर्मियों के बीच राजनीतिक हलचल लगातार चरम की ओर बढ़ रही है| जहां चुनाव लड़ने वाले विभिन्न प्रत्याशी प्रभाव रखने वाले नेताओं कोअपने खेमें में जोड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रभावी नेता जीतने की अधिक प्रत्याशा वाले नेता के हाथ पकड़ रहे हैं| ऊंचाहार विधानसभा जिले की वीआईपी सीट मानी जाती है जहां पर राजनीतिक उठापटक जारी है| जमीनी सर्वे बतातें हैं कि ऊंचाहार विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी सबसे मजबूत हो चली है, यही कारण है कि लगभग दिन के अन्त तक दहाई की संख्या में ऊंचाहार विधानसभा के नेता बसपा में शामिल हो रहे हैं| आज भी विभिन्न दलों से प्रभावी नेताओं का बसपा में जाने का क्रम जारी रहा जिसमें बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर जिलाध्यक्ष बाल कुमार गौतम, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमशंकर गौतम व लखनऊ मंडल के सेक्टर प्रभारी राजेन्द्र प्रताप सरोज की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर चन्द्रभान लोधी, राम प्रसाद, राम सजीवन लोधी, सन्तोष कुमार मौर्य व मुन्ना चौधरी ने बसपा का दामन थाम लिया| साथ ही भारतीय जनता पार्टी छोड़कर हुबलाल गौतम, शिवचरन गौतम, द्वारिका प्रसाद, शिवचन्द्र, सजीवन, छेदीलाल गौतम, ऱामआधार गौतम, छेदीलाल गौतम, गेंदालाल, रामसजीवन, अशोक कुमार, राम बहादुर, सन्दीप कुमार आदि ने अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की| सम्मिलित हुए नेताओं ने विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी के चुनाव अभियान में पिछड़े क्षेत्रों, गांवों, पुरवों आदि में नियमित जनसमस्या को देखने सुनने के लिए बधाई दी व पार्टी प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प लिया| बहुजन समाज पार्टी की युवा प्रत्याशी ने भी पार्टी में सम्मिलित होने वाले सभी नेताओं का स्वागत कर ऊंचाहार में विकास की नई इबारत लिखने की प्रतिबद्धता को दोहराया| वर्तमान समय में ऊंचाहार विधानसभा में जिस प्रकार अन्य दलों से बहुजन समाज पार्टी में नेताओं का शामिल होना जारी है वह बताता है कि बहुजन समाज पार्टी ऊंचाहार की वीआईपी सीट पर फतह करने की रेस में सबसे आगे है|
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

विभिन्न दलों से प्रभावी नेताओं का बसपा में जाने का क्रम जारी
रायबरेली ऊँचाहार।चुनाव की तेज होती सरगर्मियों के बीच राजनीतिक हलचल लगातार चरम की ओर बढ़ रही है| जहां चुनाव लड़ने वाले विभिन्न प्रत्याशी प्रभाव रखने वाले नेताओं कोअपने खेमें में जोड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रभावी नेता जीतने की अधिक प्रत्याशा वाले नेता के हाथ पकड़ रहे हैं| ऊंचाहार विधानसभा जिले की वीआईपी सीट मानी जाती है जहां पर राजनीतिक उठापटक जारी है| जमीनी सर्वे बतातें हैं कि ऊंचाहार विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी सबसे मजबूत हो चली है, यही कारण है कि लगभग दिन के अन्त तक दहाई की संख्या में ऊंचाहार विधानसभा के नेता बसपा में शामिल हो रहे हैं| आज भी विभिन्न दलों से प्रभावी नेताओं का बसपा में जाने का क्रम जारी रहा जिसमें बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर जिलाध्यक्ष बाल कुमार गौतम, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमशंकर गौतम व लखनऊ मंडल के सेक्टर प्रभारी राजेन्द्र प्रताप सरोज की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर चन्द्रभान लोधी, राम प्रसाद, राम सजीवन लोधी, सन्तोष कुमार मौर्य व मुन्ना चौधरी ने बसपा का दामन थाम लिया| साथ ही भारतीय जनता पार्टी छोड़कर हुबलाल गौतम, शिवचरन गौतम, द्वारिका प्रसाद, शिवचन्द्र, सजीवन, छेदीलाल गौतम, ऱामआधार गौतम, छेदीलाल गौतम, गेंदालाल, रामसजीवन, अशोक कुमार, राम बहादुर, सन्दीप कुमार आदि ने अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की| सम्मिलित हुए नेताओं ने विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी के चुनाव अभियान में पिछड़े क्षेत्रों, गांवों, पुरवों आदि में नियमित जनसमस्या को देखने सुनने के लिए बधाई दी व पार्टी प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प लिया| बहुजन समाज पार्टी की युवा प्रत्याशी ने भी पार्टी में सम्मिलित होने वाले सभी नेताओं का स्वागत कर ऊंचाहार में विकास की नई इबारत लिखने की प्रतिबद्धता को दोहराया| वर्तमान समय में ऊंचाहार विधानसभा में जिस प्रकार अन्य दलों से बहुजन समाज पार्टी में नेताओं का शामिल होना जारी है वह बताता है कि बहुजन समाज पार्टी ऊंचाहार की वीआईपी सीट पर फतह करने की रेस में सबसे आगे है|

उत्तरप्रदेश

शेयर करें