V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चिंतामणिपुर नहर पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव बरामद

पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के चिंतामणि पुर गांव स्थित नहर पुलिया के नीचे से एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शाम 4:00 बजे करीब जानवर चराने गए ग्रामीणों ने शव  देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा करने के पश्चात पीएम के लिए भेजा है। युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष कद 5 फीट तथा बदन पर सफेद शर्ट, ग्रे कलर की इनर तथा स्लेटी रंग का लोअर पहने हुए हैं। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह बीते दो दिनों से गांव के आसपास घूम रहा था। आज शाम 4:00 बजे इसका शव नहर के पानी में ग्रामीणों को नजर आया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक मंदबुद्धि था। अनुमान है कि शौच के दौरान यह नहर के पानी में गिर गया होगा जिससे पानी में डूबकर इसकी मौत हो गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के चिंतामणि पुर गांव स्थित नहर पुलिया के नीचे से एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शाम 4:00 बजे करीब जानवर चराने गए ग्रामीणों ने शव  देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा करने के पश्चात पीएम के लिए भेजा है। युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष कद 5 फीट तथा बदन पर सफेद शर्ट, ग्रे कलर की इनर तथा स्लेटी रंग का लोअर पहने हुए हैं। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह बीते दो दिनों से गांव के आसपास घूम रहा था। आज शाम 4:00 बजे इसका शव नहर के पानी में ग्रामीणों को नजर आया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक मंदबुद्धि था। अनुमान है कि शौच के दौरान यह नहर के पानी में गिर गया होगा जिससे पानी में डूबकर इसकी मौत हो गई।

Leave a Comment