विधायक मोना के समर्थन मे आयोजित जनसभाओं मे कांग्रेस नेता ने विपक्ष पर बोला जमकर हमला
लालगंज, प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य एवं यूपी आउटरीच एण्ड को-आर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा है कि उनके नेतृत्व मे रामपुरखास के मान व सम्मान का सिर सदैव देश और दुनिया मे ऊंचा दिखता रहेगा। श्री तिवारी ने कहा कि रामपुर खास मे वह तथा विधायक मोना सदैव इस बात के लिए वचनबद्ध है कि किसी भी कीमत पर गरीब के हक और उसके सम्मान कोई भी सिरफिरी ताकत आंच नही ला सकती। श्री तिवारी ने कहा कि उनके पास तो क्षेत्र मे सड़क तथा बिजली और पेयजल एवं शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों मे सौपे गये विकास की गाथा है। जबकि उनके हताश विपक्षियों के पास सिर्फ उन्हें और बहन-बेटी होने के बावजूद क्षेत्रीय विधायक मोना जी को गालियां परोसी जाती है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि विकास के साथ क्षेत्र के हर व्यक्ति की सुरक्षा से वह कभी कोई समझौता नही कर सकती है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि यूपी विधानसभा के चुनाव मे मंहगाई तथा बेरोजगारी व बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सत्ता से बेदखली की कीमत चुकाएगी। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री के चंद पूंजीपति मित्र एशिया के सबसे बड़े अमीर होने का तकमा हासिल कर रहे है। जबकि देश की करोड़ो जनता दिनोदिन गरीबी रेखा के और नीचे पायदान पर खिसक रही है। रविवार को नरवल तथा रांकी मे जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने अपने कानपुर तथा अलीगढ़ व आगरा समेत कई जिलों के हालिया दौरे का जिक्र करते हुए यह भी दावा किया कि छुटटा जानवरों के द्वारा फसल नुकसान तथा थोपे गये तीन काले कृषि कानूनों को लेकर अभी भी प्रदेश के किसान भाजपा की मोदी सरकार को लेकर गहरे असंतोष मे है। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि किसान डीजल के मंहगे दाम के चलते अपने खेत की सिंचाई नही कर पा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार अडानी और अंबानी के पेट्रोलियम कंपनियों को मुनाफे के साथ चलाने के लिए डीजल और पेट्रोल के बेतहाशा दाम बढ़ोत्तरी से कदम खींचने को तैयार नही है। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था बिगड़ी ही नही है बल्कि हर तरफ से जंगलराज के चलते यह व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। श्री तिवारी ने यह भी कहा कि देश के सार्वजनिक उद्यम और संस्थान बेचे जा रहे है। कृषि तथा बिजली के क्षेत्र मे एक भी नई परियोजना की शुरूआत तो नही हो सकी बल्कि कृषि एवं विद्युत संयंत्रों से जुडे संस्थान भी सरकार की अदूरदर्शिता से दिनोंदिन कमजोर हो रहे है। जनसभा की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू व संचालन पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, जिपंस लल्लन सिंह, दृगपाल यादव, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, पवन शुक्ल, अमर बेदर्दी, त्रिभु तिवारी, प्रभात ओझा, महेन्द्र सिंह, रामकृपाल पासी आदि रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































