V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह ने किया

अयोध्या। भाजपा प्रत्याशी अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के पूरा स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह ने फीता काटकर किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भयमुक्त, अपराधमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है। अपराधी या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गये है या जेल में है। इस कारण निवेशकों की पंसद यूपी बन गया है। निवेश होने से यहां रोजगार सृजन बढ़ेगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। रामनगरी के विकास के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। पयर्टन को बढ़ाना देने के लिए श्रद्धालुओं को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं दी जा रही है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को योजनाओं के माध्यम से सरकार ने समृद्धशाली बनाने का प्रयास किया है। शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने कई सराहनीय कार्य किये है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कोविड काल के समय जब पूरा विश्व इससे संघर्ष कर रहा था तो भारत इस पर काबू प्राप्त करने के साथ आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से गतिशील हो रहा था। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अयोध्या विधानसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह, पूरा मंडल अध्यक्ष नंद कुमार सिंह, प्रवीण पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष आशाराम निषाद, अरुण तिवारी, मुन्ना सिंह, राम चरित्र गुप्ता, विनय मोदनवाल, प्रमोद सोनी, अवि आनंद, आनंद अग्रहरि, देवता पटेल, दीपेन्द्र सिंह, व बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। भाजपा प्रत्याशी अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के पूरा स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह ने फीता काटकर किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भयमुक्त, अपराधमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है। अपराधी या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गये है या जेल में है। इस कारण निवेशकों की पंसद यूपी बन गया है। निवेश होने से यहां रोजगार सृजन बढ़ेगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। रामनगरी के विकास के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। पयर्टन को बढ़ाना देने के लिए श्रद्धालुओं को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं दी जा रही है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को योजनाओं के माध्यम से सरकार ने समृद्धशाली बनाने का प्रयास किया है। शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने कई सराहनीय कार्य किये है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कोविड काल के समय जब पूरा विश्व इससे संघर्ष कर रहा था तो भारत इस पर काबू प्राप्त करने के साथ आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से गतिशील हो रहा था। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अयोध्या विधानसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह, पूरा मंडल अध्यक्ष नंद कुमार सिंह, प्रवीण पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष आशाराम निषाद, अरुण तिवारी, मुन्ना सिंह, राम चरित्र गुप्ता, विनय मोदनवाल, प्रमोद सोनी, अवि आनंद, आनंद अग्रहरि, देवता पटेल, दीपेन्द्र सिंह, व बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment