जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरनपुर खास में पालतू जानवर को पीटने का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियो ने एक किशोर को बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पूरनपुर खास गांव निवासी बाबूलाल पुत्र राम कुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मजदूरी करता है। साथ उसने एक कुत्ता भी पाल रखा है। वह आज मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी खेत से चारा लाने गई थी। घर पर उसका बेटा रवि सरोज 17 अकेले था। उसी समय दबंग पड़ोसियों ने उसके पालतू कुत्ते को जमकर पीटा। इससे कुत्ता चिल्लाने लगा। बेटे रवि ने कुत्ते को पीटने का कारण पूछा तो पड़ोसी आक्रोशित हो गए। साथ ही बेटे रवि को बेरहमी के साथ लाठी व डण्डे से पीटकर जख्मी कर दिया। उनकी पिटाई से बेटे के शरीर में कई घाव हो गए। मजदूरी करके लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। बेटे का इलाज कराने के साथ पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें