V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेपटरी साबरमती एक्सप्रेस का इंजन , टला बड़ा हादसा

अयोध्या । लखनऊ अयोध्या रेल प्रखंड पर बड़ा हादसा होते होते बच गया। गुरुवार की देर रात तेज बारिश , ओले गिरने व आधी चलने के कारण रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ से ट्रेन का इंजन टकरा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा गुरुवार की रात लगभग 10 बजे हुआ। जिले के पटरंगा रेलवे स्टेशन को क्रास कर जैसे ही साबरमती एक्सप्रेस गाड़ी नंबर – 09168 दरियाबाद रेलवे स्टेशन से पहले पूरे मुरली गाव के पसवपहुंची। 1021/9 किमी पर ट्रेन का इंजन पेड़ से टकरा कर ट्रैक से नीचे उतर गया। इंजन के दोनों पहिये ही रेलवे लाइन से नीचे उतरे हैं। इंजन के बेपटरी होने से काऊ कैचर भी टूट गया। एकाएक पटरी से इंजन उतरते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। वाराणसी से चलकर लखनऊ के रास्ते 09168 अप एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी और अयोध्या कैंट जंक्शन से रवाना होने के बाद ही बारिश होने लगी है। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के अलावा मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंच रहे है। थानाध्यक्ष विवेक सिंह व स्टेशन मास्टर कालिका प्रसाद तिवारी ने पुष्टि की है। ट्रेन में सवार यात्रियों के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। रेल प्रखंड पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । लखनऊ अयोध्या रेल प्रखंड पर बड़ा हादसा होते होते बच गया। गुरुवार की देर रात तेज बारिश , ओले गिरने व आधी चलने के कारण रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ से ट्रेन का इंजन टकरा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा गुरुवार की रात लगभग 10 बजे हुआ। जिले के पटरंगा रेलवे स्टेशन को क्रास कर जैसे ही साबरमती एक्सप्रेस गाड़ी नंबर – 09168 दरियाबाद रेलवे स्टेशन से पहले पूरे मुरली गाव के पसवपहुंची। 1021/9 किमी पर ट्रेन का इंजन पेड़ से टकरा कर ट्रैक से नीचे उतर गया। इंजन के दोनों पहिये ही रेलवे लाइन से नीचे उतरे हैं। इंजन के बेपटरी होने से काऊ कैचर भी टूट गया। एकाएक पटरी से इंजन उतरते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। वाराणसी से चलकर लखनऊ के रास्ते 09168 अप एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी और अयोध्या कैंट जंक्शन से रवाना होने के बाद ही बारिश होने लगी है। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के अलावा मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंच रहे है। थानाध्यक्ष विवेक सिंह व स्टेशन मास्टर कालिका प्रसाद तिवारी ने पुष्टि की है। ट्रेन में सवार यात्रियों के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। रेल प्रखंड पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है।

Leave a Comment