V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो दिवसीय सालाना उर्स रविवार से बड़े ही अदबो एहतेराम से मनाया जाएगा

अयोध्या। अयोध्या के मणिपर्वत रोड स्थित पैगम्बर हज़रत शीष अलैहिस्सलाम का दो दिवसीय सालाना उर्स रविवार से बड़े ही अदबो एहतेराम से मनाया जाएगा। पैग़मर हज़रत शीष अलैहिस्सलाम के सज्जादा नशीन अलौदे मखदुम पीर सैय्यद मोहम्मद आसिफ फिरदौसी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत उर्स का अयोजन किया गया है। उन्होंने आने वाले जायरीनों से मास्क पहनकर ही उर्स में शामिल होने की अपील भी की है। हज़रत शीष पैगम्बर वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय सालाना उर्स अरबी माह के 3 व 4 रजब को मनाया जाता है, जोकि इस फरवरी माह को 5व 6 तारीख को मनाया जाएगा। दो दिवसीय उर्स के मौके पर ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का भी आयोजन होगा जिसमें बरेली से आज़म रज़ा तहसीनी,बहराइच से ज़ाकिर इस्माइली, कानपुर से नूर अहमद नूर, बनारस से सद्दाम, लखनऊ से ताहिर सहित अन्य मशहूर शायर शामिल होंगे। जबकि उत्तराखंड से मुफ़्ती इरफानुलहक़, सोनभद्र से मुफ़्ती शब्बीर अहमद, केरला से मुफ़्ती जियाउल हक सहित अन्य कई नामी गिरामी उल्माए किराम भी ईदमिलादुन्नबी को खेताब(संबोधित) करेंगे। अन्य कार्यक्रमों के बारे में दरगाह के मोतवल्ली सैय्यद हेलाल अहमद ने बताया कि, सुबह क़ुरआन ख्वानी के बाद ग़ुस्ल शरीफ, चादर पोशी के बाद नातिया मुशायरा व तक़रीर का कार्यक्रम होगा। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। अयोध्या के मणिपर्वत रोड स्थित पैगम्बर हज़रत शीष अलैहिस्सलाम का दो दिवसीय सालाना उर्स रविवार से बड़े ही अदबो एहतेराम से मनाया जाएगा। पैग़मर हज़रत शीष अलैहिस्सलाम के सज्जादा नशीन अलौदे मखदुम पीर सैय्यद मोहम्मद आसिफ फिरदौसी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत उर्स का अयोजन किया गया है। उन्होंने आने वाले जायरीनों से मास्क पहनकर ही उर्स में शामिल होने की अपील भी की है। हज़रत शीष पैगम्बर वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय सालाना उर्स अरबी माह के 3 व 4 रजब को मनाया जाता है, जोकि इस फरवरी माह को 5व 6 तारीख को मनाया जाएगा। दो दिवसीय उर्स के मौके पर ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का भी आयोजन होगा जिसमें बरेली से आज़म रज़ा तहसीनी,बहराइच से ज़ाकिर इस्माइली, कानपुर से नूर अहमद नूर, बनारस से सद्दाम, लखनऊ से ताहिर सहित अन्य मशहूर शायर शामिल होंगे। जबकि उत्तराखंड से मुफ़्ती इरफानुलहक़, सोनभद्र से मुफ़्ती शब्बीर अहमद, केरला से मुफ़्ती जियाउल हक सहित अन्य कई नामी गिरामी उल्माए किराम भी ईदमिलादुन्नबी को खेताब(संबोधित) करेंगे। अन्य कार्यक्रमों के बारे में दरगाह के मोतवल्ली सैय्यद हेलाल अहमद ने बताया कि, सुबह क़ुरआन ख्वानी के बाद ग़ुस्ल शरीफ, चादर पोशी के बाद नातिया मुशायरा व तक़रीर का कार्यक्रम होगा। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment