रेलवे के निजीकरण को भी फ़ेल करेगेंः कॉम मनोज पाण्डेय बिजली का निजीकरण नही होने देगें कॉम जवाहरलाल विश्वकर्मा
प्रयागराज। आज शंकर लाल मेमोरियल हॉल में आगामी 23-24 फ़रवरी को होने वाली हड़ताल जो अब 28-29 मार्च को होंगी की सफलता की तैयारी के लिए जनकांवेंशन संपन्न हुआ है। जनकांवेंशन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कॉम तपन सेन, महासचिव सीटू ने कहा कि जिस तरह से किसानों ने एतिहासिक संघर्ष करते हुए लगातार एक वर्ष से भी समय तक तमाम तकलीफें उठाकर शहादतें देते हुए इस निरकुंश तानाशाही सरकार को झुका कर काले कृषि कानूनों को वापस कराया है, उसी तरह से मजदूरों कर्मचारियों को भी श्रमिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ चट्टानी एकता के साथ लड़ना होगा। वर्षों वर्ष के संघर्ष से प्राप्त श्रमिक कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिता व रक्षा आवश्यक सेवा अधिनियम बनाएं गए है जिसके रद्दीकरण तक़ मेहनतकशों का संघर्ष जारी रहेगा। अतिथि कॉम मनोज पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष- इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन ने कहा कि 18 जून 2019 को 100डे एक्शन प्लान के नाम से रेलवे की उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण के लिए पत्र जारी हुआ जिसके खिलाफ हम लोगों ने देश भर की रेलवे की सभी उत्पादन इकाइयों की संयुक्त संघर्ष समिति बनाकर 100डे एक्शन प्लान फ़ेल किया है। अब नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे के बैनर तले देश भर की जनता के सहयोग से जनता की सवारी भारतीय रेलवे के निजीकरण के सरकार की नीति को फ़ेल करेगें। जनकांवेंशन के मुख्य वक्ता कॉम जवाहरलाल विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की बिजिली के निजीकरण के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाकर छात्रों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों की एकता के बल पर हम लोगों ने संघर्ष किया और उत्तर प्रदेश में बिजली का निजीकरण होने से रोक दिया है। आने वाली 28-29 मार्च की हड़ताल को सफल किया जायेगा। जनकांवेंशन में मुख्य रूप से रिषेश्वर उपाध्याय, बाबूलाल, विनोद तिवारी, राम सिया, रवि मिश्रा, आंनद मालवीय, पद्दमा सिंह, अन्नू सिंह, अनिल वर्मा, सुमित गौतम, सुनील मौर्या, आर पी सिंह, अमित कुमार यादव, मदन जी उपाध्याय, देवनन्द, गायत्री गांगुली, प्रदीप ओबामा, विमल चौधरी, प्रदीप कुमार राय, संयोजक राम सागर इत्यादि लोग शामिल रहे। जनकांवेंशन में अध्यक्ष मंडल में इंटक से देवेन्द्र प्रताप सिंह, एटक से नसीम अंसारी, सीटू से हरिश्चंद्र द्विवेदी, ऐक्टू से एस सी बहादुर, ए आई यू टी यू सी से घनशयाम मौर्य, सीओसी से सुभाषचंद्र पाण्डेय शामिल रहे। संचालन डॉ कमल उसरी ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































