बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वावधान में हुई थी क्रीड़ा प्रतियोगिता
प्रतापगढ़। 26 जनवरी को भंगवा गांव में हुई कुश्ती, दौड़, लांग जम्प में अव्वल आये खिलाड़ियों को बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी की तरफ से सम्मानित किया गया।
असहाय और जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा में मदद के साथ साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने में तत्पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के तत्वावधान में भंगवा गांव में 26 जनवरी पर खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रदीप 100 मीटर रेस, नितेश 200 मीटर, सत्यम और प्रदीप ने 50 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में सर्वेश 40 किलो भार, शिवम 35 किलो और सत्यम ने 30 किलो भार के विपक्षी पहलवानो को पटखनी दी। साहिल, लवकुश लांग जम्प में अव्वल आये। विजेता खिलाड़ियों को सहयोगी अरुण मिश्रा ने पुरस्कार बांटा। उन्होंने खिलाड़ियों की मदद का भरोसा दिया। अध्यक्षता संजय मंतोष सिंह ने की। संचालन शनि सरोज ने किया। कार्यक्रम में वीके तिवारी, मोहम्मद अनीस, अश्विनी केसवानी, सतेंद्र मोदनवाल समेत ग्रुप के कई सहयोगियों ने योगदान किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































