V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जगह जगह लिया गया मतदाता जागरूकता का संकल्प

लालगंज, प्रतापगढ़। मतदाता जागरूकता दिवस पर सरकारी संस्थानों मे मतदाता जागरूकता का संकल्प लिया गया। तहसील सभागार मे एसडीएम की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से मताधिकार के शत प्रतिशत प्रयोग का संकल्प लिया। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोरोना को देखते हुए मतदाताओं को मतदान के दिन सतर्कता बरतनी होगी। उन्होने मतदान को लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा और अहम मुददा ठहराया। अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह व संचालन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया। समारोह का संयोजन तहसीलदार जावेद अंसारी व नायब तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, महामंत्री प्रवीण यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल महेश, पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, विनोद मिश्र, शैलेन्द्र शुक्ल, सुजीत त्रिपाठी, मो. असलम, रामलखन शर्मा, रामबिहारी मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किये। वहीं कोतवाली मुख्यालय पर कोतवाल कमलेश पाल के संयोजन मे पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय मतदान दिवस पर सामूहिक संकल्प ग्रहण किया। शिक्षण संस्थानो मे भी शिक्षकों व कर्मचारियों को मतदान के प्रति संकल्प ग्रहण करते देखा गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज, प्रतापगढ़। मतदाता जागरूकता दिवस पर सरकारी संस्थानों मे मतदाता जागरूकता का संकल्प लिया गया। तहसील सभागार मे एसडीएम की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से मताधिकार के शत प्रतिशत प्रयोग का संकल्प लिया। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोरोना को देखते हुए मतदाताओं को मतदान के दिन सतर्कता बरतनी होगी। उन्होने मतदान को लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा और अहम मुददा ठहराया। अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह व संचालन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया। समारोह का संयोजन तहसीलदार जावेद अंसारी व नायब तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, महामंत्री प्रवीण यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल महेश, पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, विनोद मिश्र, शैलेन्द्र शुक्ल, सुजीत त्रिपाठी, मो. असलम, रामलखन शर्मा, रामबिहारी मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किये। वहीं कोतवाली मुख्यालय पर कोतवाल कमलेश पाल के संयोजन मे पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय मतदान दिवस पर सामूहिक संकल्प ग्रहण किया। शिक्षण संस्थानो मे भी शिक्षकों व कर्मचारियों को मतदान के प्रति संकल्प ग्रहण करते देखा गया।

Leave a Comment