V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रैवेल, टूरिज्म इंडस्ट्री साफ्ट स्किल पर आधारित हैः डॉ० अमर कुमार तिवारी

अविवि में राष्ट्रीय पयर्टन दिवस पर आयोजित हुआ वेबिनार
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एम० टी० ए० विभाग द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय पयर्टन दिवस के अवसर पर साफ्ट स्किल डेवलपमेंट इन टूरिज्म विषय पर वेबिनार का अयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ के टूरिज्म विभाग के डॉ० अमर कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रैवेल, टूरिज्म इंडस्ट्री पूरी तरीके से साफ्ट स्किल डेवलपमेंट पर आधारित है। इसमें बेहतर भविष्य के लिए संचार कौशल में दक्षता रखनी होगी। इसके लिए आवश्यक है कि पुस्तकों का अध्ययन के साथ अपने शब्द भंडार में इजाफा करना होगा। उन्होंने छात्रों को हार्ड एवं साफ्ट स्किल से भी अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभाग के समन्यवक प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या में रोजगार की आपार सम्भावनाएँ है। इसके लिए कौशल का होना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अयोध्या में नाविकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही स्वछता अभियान भी चलाया गया। प्रो० सिंह ने छात्रों से कहा कि कौशल को विकसित करने के लिए निरन्तर अभ्यास करते रहे। इससे कौशल विकसित किया जा सकता है। विभाग के शिक्षक डॉ० दिलीप कुमार सिंह ने छात्रों को कौशल विकसित करने के विभिन्न बिंदुओ को साझा किया। बेविनार का तकनीकी संचालन डॉ० मो० सदिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ० सरोज सिंह, साक्षी सिंह सहित विभागीय छात्र एवं छात्राएं उपास्थित रही। अयोध्या मण्डल मुख्यालय/जनपद मुख्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ। मण्डलायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में मण्डलायुक्त श्री नवदीप रिनवा की अध्यक्षता में आज मतदाता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 में हुई थी उसके स्थापना दिवस को मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय वर्ष 2011 में लिया गया। तब से यह दिवस का आयोजन हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मताधिकार के बारे में जानकारी देना तथा 18 वर्ष के ऊपर के देश के सभी नागरिकों को मताधिकार हेतु प्रेरित करना है। मण्डलायुक्त द्वारा इस अवसर पर सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए शपथ भी दिलायी गयी तथा कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में हमें अपने विवेक से मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करना है तथा अपने कर्तव्य को निभाना है। उक्त अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री शिवपूजन, अपर आयुक्त न्यायिक श्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव, उप निदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह, उप निदेशक अल्प एवं संख्या, आयुक्त कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अन्य कर्मचारी एवं सहायक गण, अधिवक्ता गण तथा विशेष कार्याधिकारी श्री ए0के0 साहू तथा विशेष सहायक श्री सच्चिदानन्द सिंह अन्य गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार एवं बुद्विजीवी उपस्थित थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment