V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलायी जायेगी शपथ

कौशाम्बी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर मतदाता दिवस से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी कर्मचारी/मतदाताओं को-“हम, भारत के नागरिक, लोकतन्त्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे” की शपथ दिलायी जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी  सुजीत कुमार ने  समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयध्यक्षों को अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों/मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्वान्ह 11 बजे शपथ दिलाने के निर्देश दिये है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर मतदाता दिवस से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी कर्मचारी/मतदाताओं को-“हम, भारत के नागरिक, लोकतन्त्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे” की शपथ दिलायी जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी  सुजीत कुमार ने  समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयध्यक्षों को अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों/मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्वान्ह 11 बजे शपथ दिलाने के निर्देश दिये है।

Leave a Comment