V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवती को पीटने का लगाया आरोप

सरायअकिल कौशाम्बी।  कोतवाली सरायअकिल के खोपा गांव में दबंगों ने युवती को घर में घुसकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। खोपा गांव की शहनूर पुत्री अब्दुल का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में गुरुवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के बाद पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिल घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर आरोपितों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरायअकिल कौशाम्बी।  कोतवाली सरायअकिल के खोपा गांव में दबंगों ने युवती को घर में घुसकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। खोपा गांव की शहनूर पुत्री अब्दुल का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में गुरुवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के बाद पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिल घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर आरोपितों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment