कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुलामीपुर निवासी वार्ड नं 6 से जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्य के पति राजीव मौर्य संदिग्ध हालात में गायब हो गए है।मिली सूत्रों के मुताबिक राजीव मौर्य 19 तारीख को करीब 9 बजे रात को घर में यह बताकर घर से अपनी चार पहिया वाहन स्कार्पियो जिसका नं UP 70 EC 1110 को लेकर अकेले घर में यह कहकर निकले कि थोड़ी देर में आता हूं। और घर से निकल गये। करीब 1 बजे रात को घर वालों ने फोन लगाया तो बात हुई कहां कि 10 मिनट में आ रहा हूं।फिर फोन कट गया और करीब रात 2 बजे राजीव मौर्य का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। राजीव मौर्य का मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद घर में कोहराम मच गया।सब जगह पूछताछ करने के बाद जब राजीव मौर्य से सम्पर्क नहीं हुआ तो घर वालों ने सुबह करीब 8 बजे सैनी थाना में गुमशुदगी का तहरीर दी।और भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से बात करके प्रकरण की सारी बातें बताई। उसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वयं जनपद कौशांबी के पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा से बात किया और निर्देश दिया कि सकुशल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव मौर्य अपने घर आना चाहिए। जनपद कौशांबी की पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई। सुबह अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से मिली जानकारी कि कोखराज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 कोखराज गांव के मोड़ के पास स्थित प्रयागराज होटल के बाहर लावारिस हालात में उनकी गाड़ी खड़ी मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर कोखराज थाना पुलिस और सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू पटेल समेत सैकड़ो लोग मौके पर पहुँचे है। राजीव मौर्य के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले की जांच में कोखराज पुलिस व एसो ओ जी टीम क्राईम ब्रांच जुटी है।घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे है जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्य के पति है राजीव मौर्य।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें