V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा नेत्री रेखा उपाध्याय के निधन पर शोक सभा

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी की जुझारु महिला नेता रेखा उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर चौक महानगर कार्यालय पर महानगर महिला सभा द्वारा शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शान्ति को दो मिनट का मौन धारण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया गया। महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव द्वारा आयोजित शोक सभा मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने रेखा उपाध्याय को जुझारू नेता के साथ समाजवाद की बेमिसाल योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि वह सपा की एक तेज़ तर्रार महिला नेता थीं। वरिष्ठ सपा नेत्री सबीहा मोहानी ने उनके साथ संघर्षों को याद करते हुए बताया की वह महिलाओं के लिए हो या युवाओं के लिए हमेशा शेरनी की तरहा गरजना और चमकना उनकी फितरत में था। मंजू यादव ने उनके निधन को समाजवादीयों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने बताया की 64 वर्षीय रेखा उपाध्याय जी लगभग दो वर्षों से गम्भीर बिमारी से ग्रस्त थीं। उनके एक बेटे की कुछ साल पहले हत्या हो जाने के कारण वह काफी टूट सी गई थीं। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उनके मालवीय नगर सत्तीचौरा स्थित आवास पर उनका हाल चाल लेने के साथ आर्थिक रुप से सहयोग भी कर आए थे। गत 18 जनवरी को उन्होने अन्तिम साँस ली। उनके देहान्त की खबर पर तमाम लोगों ने शोक भी व्यक्त किया। चौक कार्यालय पर हुई शोक सभा का संचालन महिला सभा की उपाध्यक्ष सारिका यादव ने किया।
शोक व्यक्त करने वालों में सै०इफ्तेखार हुसैन, सबीहा मोहानी, मंजू यादव, सावित्री सिंह, सारिका यादव, रेनू गौतम, सविता कैथवास, उर्मिला देवी, सुषमा यादव, नमिता दास, बीना यादव, राधा यादव, मंजू शर्मा, मीरा निषाद, प्रतिभा शर्मा, रुपा, सोनी कुमारी, मीनू धुरिया, सै०मो० अस्करी, प्रमित पासी आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी की जुझारु महिला नेता रेखा उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर चौक महानगर कार्यालय पर महानगर महिला सभा द्वारा शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शान्ति को दो मिनट का मौन धारण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया गया। महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव द्वारा आयोजित शोक सभा मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने रेखा उपाध्याय को जुझारू नेता के साथ समाजवाद की बेमिसाल योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि वह सपा की एक तेज़ तर्रार महिला नेता थीं। वरिष्ठ सपा नेत्री सबीहा मोहानी ने उनके साथ संघर्षों को याद करते हुए बताया की वह महिलाओं के लिए हो या युवाओं के लिए हमेशा शेरनी की तरहा गरजना और चमकना उनकी फितरत में था। मंजू यादव ने उनके निधन को समाजवादीयों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने बताया की 64 वर्षीय रेखा उपाध्याय जी लगभग दो वर्षों से गम्भीर बिमारी से ग्रस्त थीं। उनके एक बेटे की कुछ साल पहले हत्या हो जाने के कारण वह काफी टूट सी गई थीं। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उनके मालवीय नगर सत्तीचौरा स्थित आवास पर उनका हाल चाल लेने के साथ आर्थिक रुप से सहयोग भी कर आए थे। गत 18 जनवरी को उन्होने अन्तिम साँस ली। उनके देहान्त की खबर पर तमाम लोगों ने शोक भी व्यक्त किया। चौक कार्यालय पर हुई शोक सभा का संचालन महिला सभा की उपाध्यक्ष सारिका यादव ने किया।
शोक व्यक्त करने वालों में सै०इफ्तेखार हुसैन, सबीहा मोहानी, मंजू यादव, सावित्री सिंह, सारिका यादव, रेनू गौतम, सविता कैथवास, उर्मिला देवी, सुषमा यादव, नमिता दास, बीना यादव, राधा यादव, मंजू शर्मा, मीरा निषाद, प्रतिभा शर्मा, रुपा, सोनी कुमारी, मीनू धुरिया, सै०मो० अस्करी, प्रमित पासी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment