अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में बुधवार को सांय 5 बजे विश्वविद्यालय व त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय के बीच आनलाइन बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने बताया कि विदेशी विद्यार्थियों को शैक्षिक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के अध्ययन करने से विश्वविद्यालय को अकादमिक पहचान के साथ ही वैश्विकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय अनुबंध कर लिया जायेगा जिससे यहां के शोधरत छात्र नवीनतम शोध कर सकेंगे। कुलपति प्रो0 सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के अन्तरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ द्वारा स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम व फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में त्रिनिदाद व टोबैगो के उच्चायुक्त डाॅ0 रोजर गोपाल ने बताया कि आने वाले समय में अयोध्या अन्तरराष्ट्रीय गतिविधियों के केंद्र में आ जाएगी। विश्वविद्यालय के साथ मिलकर अयोध्या के अकादमिक उन्नयन पर तेजी के साथ कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से शैक्षिक उन्नयन के लिए एम०ओ०यू० होगा। यहां के अध्ययनरत छात्रों को हर स्तर से अकादमिक उन्नयन के लिए सुविधाएं दी जायेगी। इसी क्रम में त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय के अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय से शीघ्र ही स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम व फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के लिये एम०ओ०यू० किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह को त्रिनिदाद व टोबैगो आमंत्रित किया है। उन्होंने विदेशी छात्रों के यहां अध्ययन एवं शोध के लिए कुलपति द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की। बैठक की शुरूआत विश्वविद्यालय अन्तरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो० फर्रूख जमाल ने की। उन्होंने प्रकोष्ठ के विजन व मिशन को बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं अन्तरराष्ट्रीय छात्रों को उपलब्ध कराई जायेगी। बैठक में विज्ञान संकायाध्यक्ष व वित्तधिकारी प्रो० चयन कुमार मिश्र, कुलसचिव उमानाथ, कला संकायाध्यक्ष प्रो० अजय प्रताप सिंह, आई०ई०टी के निदेशक प्रो० रमापति मिश्र, प्रो० जसवंत सिंह, प्रो० आशुतोष सिन्हा, डाॅ० विनोद कुमार चैधरी, कुलपति के विशेष कार्याधिकारी डाॅ० शैलेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। तकनीकी सहयोग इंजीनियर राजीव कुमार द्वारा किया गया।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

विदेशी छात्रों के अध्ययन से विश्वविद्यालय को अकादमिक पहचान मिलेगीः कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में बुधवार को सांय 5 बजे विश्वविद्यालय व त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय के बीच आनलाइन बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने बताया कि विदेशी विद्यार्थियों को शैक्षिक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के अध्ययन करने से विश्वविद्यालय को अकादमिक पहचान के साथ ही वैश्विकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय अनुबंध कर लिया जायेगा जिससे यहां के शोधरत छात्र नवीनतम शोध कर सकेंगे। कुलपति प्रो0 सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के अन्तरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ द्वारा स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम व फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में त्रिनिदाद व टोबैगो के उच्चायुक्त डाॅ0 रोजर गोपाल ने बताया कि आने वाले समय में अयोध्या अन्तरराष्ट्रीय गतिविधियों के केंद्र में आ जाएगी। विश्वविद्यालय के साथ मिलकर अयोध्या के अकादमिक उन्नयन पर तेजी के साथ कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से शैक्षिक उन्नयन के लिए एम०ओ०यू० होगा। यहां के अध्ययनरत छात्रों को हर स्तर से अकादमिक उन्नयन के लिए सुविधाएं दी जायेगी। इसी क्रम में त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय के अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय से शीघ्र ही स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम व फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के लिये एम०ओ०यू० किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह को त्रिनिदाद व टोबैगो आमंत्रित किया है। उन्होंने विदेशी छात्रों के यहां अध्ययन एवं शोध के लिए कुलपति द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की। बैठक की शुरूआत विश्वविद्यालय अन्तरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो० फर्रूख जमाल ने की। उन्होंने प्रकोष्ठ के विजन व मिशन को बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं अन्तरराष्ट्रीय छात्रों को उपलब्ध कराई जायेगी। बैठक में विज्ञान संकायाध्यक्ष व वित्तधिकारी प्रो० चयन कुमार मिश्र, कुलसचिव उमानाथ, कला संकायाध्यक्ष प्रो० अजय प्रताप सिंह, आई०ई०टी के निदेशक प्रो० रमापति मिश्र, प्रो० जसवंत सिंह, प्रो० आशुतोष सिन्हा, डाॅ० विनोद कुमार चैधरी, कुलपति के विशेष कार्याधिकारी डाॅ० शैलेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। तकनीकी सहयोग इंजीनियर राजीव कुमार द्वारा किया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें