चार माह पूर्व हुई थी मृतक की शादी
दुर्गागंज (नि.सं.)। मध्यप्रदेश मंे ट्रक चलाने गए युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। उसके मौत की सूचना आने से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव लाने के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गए है। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कौलापुर नन्दपट्टी निवासी अतीक अहमद 21 पुत्र फरीदउद्दीन की शादी चार माह पूर्व हुई थी। वह रोजी रोटी कमाने के लिए मध्य प्रदेश में ट्रक चलाने गया था। वह बुधवार को देर शाम ट्रक लेकर जा रहा था। वह जबलपुर जनपद में कटनी दमोह बाईपास मार्ग पर स्थित दमयंती पुरम कालोनी थाना देहात जबलपुर पहुंचा तो सामने की तरह से आ रहे ट्रक से चक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि दोनो ट्रको के चालको की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना घर आने पर परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन फौरन जबलपुर के लिए रवाना हो गए। आज अपरान्ह वहां से शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए थे। मृतक चार बहने के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनो मे कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें