बगल स्थित दुकान में सेंध लगाकर हजारो की चोरी
कोहंडौर (नि.सं.)। बैंक की सुरक्षा हेतु ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियो की मौजूदगी में चोरो ने बगल स्थित किराना की दुकान में सेंध काट दिया तथा हजारो रूपए का सामान समेटकर आराम से चले गए। पुलिस वालो को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी आज सुबह दुकान खोलने आए पड़ोसी दुकानदार को हुई सूचना पाकर पहुंची कोहंडौर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोहंडौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिवारीपुर खुर्द गांव निवासी अमित कुमार पांडेय ने मकूनपुर बाजार में किराना की दुकान खोल रखी है। वह रोज की तरह बुधवार को भी देर शाम दुकान बंद करके घर चला गया। रात में अज्ञात चोरो ने उनकी दुकान के पीछे के कमरे का दरवाजा तोड़ा तथा कमरे में घुस गए। इसके बाद दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखा आठ हजार रूपए नकद के साथ ही सरसो का तेल, साबुन, रिफाइन्ड, काजू, बादाम, किशमिश तथा तम्बाकू सहित किराने की अन्य हजारो रूपए का सामान समेटकर आराम से चले गए। जबकि दुकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की सुरक्षा ड्यूटी में रही पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। चोरी की जानकारी सुबह पड़ोस के दुकानदार को हुई तो उसने फोन से किराना व्यापारी को चोरी की सूचना दी। इसके बाद सूचना पाकर डायल 100 पुलिस के साथ ही थाने के दरोगा बैकुण्ठ नाथ यादव तथा श्याम बिहारी सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें