V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आनंद वन इंटर कॉलेज के बच्चों का हुआ टीकाकरण, बच्चों में उत्साह

प्रतापगढ़। कोविड से बचाओ हेतु स्वास्थ्य महकमें द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों में चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपाल नगर के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नगर क्षेत्र के शुकुलपुर स्थित आनंदवन इंटर कॉलेज में जाकर बच्चों का टीकाकरण किया। टीकाकरण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा।अभियान के तहत निर्मल पब्लिक स्कूल नरिया, सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज ईसीपुर के साथ ही अन्य कई विद्यालयों में भी टीकाकरण किया गया। आनंदवन इंटर कॉलेज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपाल नगर के नेत्र परीक्षण अधिकारी शैलेश दुबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों को कोविड से बचाओ हेतु मास्क व सैनिटाइजर के साथ ही बार-बार हाथ धुलने व साफ -सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु जानकारी दी गई। टीकाकरण के दौरान विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम में सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी प्रीति बघेल,प्रिया सिंह सूरज शुक्ला अर्चना शुक्ला प्रतिमा देवी सहित आदि रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए टीकाकरण के दौरान विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा निभाई गए भूमिका के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। कोविड से बचाओ हेतु स्वास्थ्य महकमें द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों में चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपाल नगर के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नगर क्षेत्र के शुकुलपुर स्थित आनंदवन इंटर कॉलेज में जाकर बच्चों का टीकाकरण किया। टीकाकरण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा।अभियान के तहत निर्मल पब्लिक स्कूल नरिया, सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज ईसीपुर के साथ ही अन्य कई विद्यालयों में भी टीकाकरण किया गया। आनंदवन इंटर कॉलेज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपाल नगर के नेत्र परीक्षण अधिकारी शैलेश दुबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों को कोविड से बचाओ हेतु मास्क व सैनिटाइजर के साथ ही बार-बार हाथ धुलने व साफ -सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु जानकारी दी गई। टीकाकरण के दौरान विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम में सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी प्रीति बघेल,प्रिया सिंह सूरज शुक्ला अर्चना शुक्ला प्रतिमा देवी सहित आदि रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए टीकाकरण के दौरान विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा निभाई गए भूमिका के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment