V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अकादमी सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड

प्रयागराज। राज्य ललित कला अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा के चित्र चीखते मुखौटे को अंतर्राष्ट्रीय कलारत्नम् फाउंडेशन ऑफ आर्ट सोसाइटी इंडिया की जूरी ने अंतर्राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड के लिए चुना है।  इस विराट कला प्रदर्शनी में विश्व के 35 देशों के ख्याति प्राप्त कलाकारों के जैसे भारत, यूएसए, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, फिलीपींस, टर्की, अल्जीरिया, बोस्निया, इटली, हंगरी, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कतर, श्रीलंका, स्पेन, इराक, मोरक्को, नेपाल, बांग्लादेश, सिंगापुर इत्यादि के 562 चित्र प्रदर्शित थे। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा तथा उपाध्यक्ष श्रीमती नीरज वर्मा ने रवीन्द्र कुशवाहा को पुरस्कृत करते हुए बताया कि इनकी भावपूर्ण चित्रकृति चीखते मुखौटे ने आज के आदमी के चरित्र को देखकर चीखना शुरू कर दिया है और भ्रष्ट मानव के नियत को दुनिया के सामने खोल कर रख दिया है। संस्था सचिव श्रीमती सुनीता तथा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चित्रकृति चीखते मुखौटे  विश्व में अपने भावों के संप्रेषण में सबसे प्रभावी तथा अग्रणी रही । कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान के लिए संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। राज्य ललित कला अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा के चित्र चीखते मुखौटे को अंतर्राष्ट्रीय कलारत्नम् फाउंडेशन ऑफ आर्ट सोसाइटी इंडिया की जूरी ने अंतर्राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड के लिए चुना है।  इस विराट कला प्रदर्शनी में विश्व के 35 देशों के ख्याति प्राप्त कलाकारों के जैसे भारत, यूएसए, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, फिलीपींस, टर्की, अल्जीरिया, बोस्निया, इटली, हंगरी, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कतर, श्रीलंका, स्पेन, इराक, मोरक्को, नेपाल, बांग्लादेश, सिंगापुर इत्यादि के 562 चित्र प्रदर्शित थे। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा तथा उपाध्यक्ष श्रीमती नीरज वर्मा ने रवीन्द्र कुशवाहा को पुरस्कृत करते हुए बताया कि इनकी भावपूर्ण चित्रकृति चीखते मुखौटे ने आज के आदमी के चरित्र को देखकर चीखना शुरू कर दिया है और भ्रष्ट मानव के नियत को दुनिया के सामने खोल कर रख दिया है। संस्था सचिव श्रीमती सुनीता तथा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चित्रकृति चीखते मुखौटे  विश्व में अपने भावों के संप्रेषण में सबसे प्रभावी तथा अग्रणी रही । कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान के लिए संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Leave a Comment