प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर की पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय बाजार से करीब पांच सौ मीटर दूर पावर हाउस के पास रहने वाला शिवलाल 30 पुत्र लवकुश सोमवार को उदयपुर बाजार गया था। वहां रात करीब 8 बजे पैदल घर जा रहा था। वह नहर की पुलिया के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। उधर घटना के बाद चालक अपने वाहन समेत भाग गया। स्थानीय लोगो से घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही उसे एम्बुलेन्स से इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर पहुंचे। वहां डाक्टरे ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें