प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं बसपा के पूर्व अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा ने आज कांग्रेस के नीतियो से प्रभावित होकर कांगे्रस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया उनके साथ उनके सैकड़ो समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी ने पूर्व बसपा अध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि मैने कई वर्षो तक राजनैतिक दलो से जुड़कर समाजसेवा का कार्य किया है। उन्होने कहा कि जाति धर्म की राजनीति करने वाली राजनीतिक पार्टी देश व प्रदेश को कमजोर कर रही है और आपसी प्रेम भाईचारा खत्म कर रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जिसमें सभी जाति धर्म वर्ग के लोगो का विश्वास है और सभी को साथ लेकर चलने का काम करती है। श्री वर्मा ने बताया कि वह 1982ई. से सक्रिय राजनीति में है सन् 1984 से सन् 1995 तक बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष थे वह अपना दल की स्थापना में भी सक्रिय रहे और वह संस्थापक सदस्य थे उन्होने बताया कि उन्होने क्रांतिमंच का गठन करके समाज सेवा भी किया है। वर्तमान समय में मैने महसूस किया कि कांग्रेस पार्टी ही देश को मजबूत कर और सबको साथ लेकर चल सकेगी इसलिए कांग्रेस की नीतियो से प्रभावित होकर मैने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है अब मै कांग्रेस का सिपाही हो गया हूं कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करता रहूंगा। कांग्रेस के लिए तन मन धन से काम करूंगा। इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर डा. वी.के. सिंह, इरफान अली, वेदान्त तिवारी, नरसिंह प्रकाश मिश्र, श्रीराम पटेल आदि मौजूद रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































