V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव: डा. त्रिपाठी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी ने आज कांग्रेेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, किसानो की उपज का उचित मूल्य दिलाना मुख्य मुद्दा रहेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और वह गांधी विचारधारा को मानती है। उन्होने बताया कि पार्टी के संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है सदस्यता अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उ.प्र. विधान सभा चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा प्रतिज्ञा सम्मेलन प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसमें कांग्रेस की ओर से जनता के हित में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली गई है जनपद में सभी विधानसभा क्षेत्रो में प्रियंका गांधी निर्देशानुसार सम्मेलन कराये जा रहे है जिसमे रामपुरखास व प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र मंे सम्मेलन हो चुका है इसी प्रकार 6 जनवरी को कुण्डा में, 7 जनवरी को विश्वनाथगंज में, 8 जनवरी को पट्टी में तथा 9 जनवरी को रानीगंज क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महिलाओ और लड़कियो को अधिकार दिलाने का जो संकल्प प्रियंका गांधी ने लिया है और लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया है उसका व्यापक प्रचार प्रसार जनता में किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नरसिंह मिश्रा, डा. वी.के. सिंह, इरफान अली, वेदांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी ने आज कांग्रेेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, किसानो की उपज का उचित मूल्य दिलाना मुख्य मुद्दा रहेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और वह गांधी विचारधारा को मानती है। उन्होने बताया कि पार्टी के संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है सदस्यता अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उ.प्र. विधान सभा चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा प्रतिज्ञा सम्मेलन प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसमें कांग्रेस की ओर से जनता के हित में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली गई है जनपद में सभी विधानसभा क्षेत्रो में प्रियंका गांधी निर्देशानुसार सम्मेलन कराये जा रहे है जिसमे रामपुरखास व प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र मंे सम्मेलन हो चुका है इसी प्रकार 6 जनवरी को कुण्डा में, 7 जनवरी को विश्वनाथगंज में, 8 जनवरी को पट्टी में तथा 9 जनवरी को रानीगंज क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महिलाओ और लड़कियो को अधिकार दिलाने का जो संकल्प प्रियंका गांधी ने लिया है और लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया है उसका व्यापक प्रचार प्रसार जनता में किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नरसिंह मिश्रा, डा. वी.के. सिंह, इरफान अली, वेदांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment