V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधायक संजय गुप्ता ने आशा बहुओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया नव वर्ष का उपहार

कौशाम्बी।  विधायक संजय गुप्ता ने नव वर्ष के मौके पर चायल और मूरतगंज ब्लॉक की सभी आशा बहुओं, आगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका समूह की अध्यक्ष महिलाओं को सम्मानित किया । विधायक ने  कहा- आप सभी को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात है। चायल विधायक संजय गुप्ता ने सोमवार को पहले चायल ब्लॉक परिसर एवं उसके बाद मूरतगंज ब्लॉक परिसर में सभी आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाा समूह की महिलाओं की अध्यक्षों को एक-एक बैग, डायरी एवं नए साल का कैलेंडर देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में उन्होंने कहा- पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी  ने प्रयागराज की धरती पर आकर आप सभी का सम्मान किया था। उसी तर्ज पर विधायक संजय कुमार गुप्ता ने भी अपने चाइल्ड खेत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नववर्ष की भेंट सम्मान स्वरूप प्रदान किया । अपने उद्बोधन में विधायक ने  कहा कि- एक बेहतर समाज निर्माण हेतु आप सभी का प्रयासरात काबिलेतारीफ है। नए समाज के निर्माण की जिम्मेदारी आप सभी के कंधो पर है, अभी तक आपने इस जिम्मेदारी को बखूबी समझा और निभाया है। संजय गुप्ता ने आखिर में कहा- आप सभी को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात है। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता द्वारा नव वर्ष का उपहार पाकर आंगनबाड़ी व आशा बहूओ में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि यह पहला ऐसा मौका है कि जब चायल क्षेत्र  में किसी विधायक द्वारा बड़े पैमाने पर महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी।  विधायक संजय गुप्ता ने नव वर्ष के मौके पर चायल और मूरतगंज ब्लॉक की सभी आशा बहुओं, आगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका समूह की अध्यक्ष महिलाओं को सम्मानित किया । विधायक ने  कहा- आप सभी को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात है। चायल विधायक संजय गुप्ता ने सोमवार को पहले चायल ब्लॉक परिसर एवं उसके बाद मूरतगंज ब्लॉक परिसर में सभी आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाा समूह की महिलाओं की अध्यक्षों को एक-एक बैग, डायरी एवं नए साल का कैलेंडर देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में उन्होंने कहा- पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी  ने प्रयागराज की धरती पर आकर आप सभी का सम्मान किया था। उसी तर्ज पर विधायक संजय कुमार गुप्ता ने भी अपने चाइल्ड खेत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नववर्ष की भेंट सम्मान स्वरूप प्रदान किया । अपने उद्बोधन में विधायक ने  कहा कि- एक बेहतर समाज निर्माण हेतु आप सभी का प्रयासरात काबिलेतारीफ है। नए समाज के निर्माण की जिम्मेदारी आप सभी के कंधो पर है, अभी तक आपने इस जिम्मेदारी को बखूबी समझा और निभाया है। संजय गुप्ता ने आखिर में कहा- आप सभी को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात है। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता द्वारा नव वर्ष का उपहार पाकर आंगनबाड़ी व आशा बहूओ में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि यह पहला ऐसा मौका है कि जब चायल क्षेत्र  में किसी विधायक द्वारा बड़े पैमाने पर महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

Leave a Comment