क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते भाजपा नेता
सांगीपुर, प्रतापगढ़। थरिया यूथ क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को ग्राम सभा थरिया के मैदान में किया गया। भाजपा नेता ओम प्रकाश पाण्डेय एवं अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पूर्व प्रत्याशी विधान परिषद सदस्य अभिषेक मिश्रा ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है।इसमें किसी की हार जीत नहीं होती है। उन्होंने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि हम अपने भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे। इसी तरह आप के साथ जो अगला खेल रहा है वह भी आपका भाई है। खेल से मानसिक विकास होता है।थरिया यूथ क्लब के संयोजक वीरेंद्र यादव,सूरज सिंह,सत्यम पाण्डेय व उनके मित्रगण द्वारा थरिया खेल मैदान पर क्रिकेट लीग ट्राफी टूर्नामेंट का उद्घाटन इन द्वय भाजपा नेताओं ने फीता काटकर किया। इस मौके पर थरिया ग्राम सभा सहित दूसरे गाँवों से विभिन्न युवा क्रिकेट खिलाड़ी व दर्शक मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































