पंडित ठाकुर प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बटा एक हजार कम्बल
अयोध्या। जिले के द्वारिकापुर गांव में पंडित ठाकुर प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीबों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से एक हजार से ज्यादा जरूरतमन्दों को कम्बल वितरित किया गया,जिसमे प्रथम कम्बल ट्रस्ट के संस्थापक राम लौट तिवारीजी ने बाटकर उसका शुभारम्भ किया और वही नशा उन्मूलन, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा, व अन्य सामाजिक गतिविधियों से जुड़े जिले की किन्नर समाजसेविका पिंकी किन्नर सहित 21 लोगों को सेवा रत्न आवर्ड 2021 से अलंकृत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रेरणाप्रद कार्यों को उपस्थित जनसमूह के बीच बताया गया। सेवा रत्न सम्मान प्राप्त करने वालों में गौ सेवक रितेश दास,धर्म जागरण के लिए पंडित संदीप दास महाराज, सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव, इनरव्हील क्लब मैत्री की अध्यक्ष श्री मती रत्ना जायसवाल, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ मनीष राय, आरोग्य सेवा भारती के डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी, महिला वृद्धा आश्रम की अधीक्षका मीना अवस्थी,मंशा फाउंडेशन के अध्यक्ष तुषार जैन, लोक गायिका प्रतिमा यादव,पर्यावरण सेवी राम आशीष निषाद, विपिनेश पांडेय, समाजसेविका अर्चना तिवारी, रक्तदानी सूरज गुप्ता, अयोधया धाम चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े प्रतीक कुमार वैश्य भज्जा, व अन्य शामिल रहें। इस मौके पर आयोजक ट्रस्टी समाजसेवी शैलेन्द्र तिवारी ने कहा कि जिस व्यक्ति में सेवा भावना नही उसे मानव कहलाने का कोई हक नहीं है। बाबा पंडित ठाकुर प्रसाद तिवारी जी के स्मृति में आज से चार साल पहले 25 कम्बल वितरित कर इस सेवा का शुभारंभ किया गया था और आज एक हजार से ज्यादा जरूरत मन्दों को कम्बल वितरित किया जा रहा है जिससे वो ठंड व शीत लहर से सुरक्षित रह सकें। समाजसेवी राजेश चौबे जी ने कहा कि सामर्थ्यवान लोगों को ऐसे ही नेक व पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए जिससे समाज के गरीब, वंचित व जरूरतमन्दों की मदद हो सकें। जिले में रक्तदान की मुहिम चलाने वाले आकाश गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक गुरुवार को रात 9 बजे से रात 12 बजे तक तक अयोधया के विभिन्न इलाकों में जरूरतमन्दों को चिन्हित करके भी उन्हें कम्बल व भोजन मुहैया कराया जा रहा है ,जिसका उद्देश्य केवल सेवा भावना है और इस मंच से जिले के 21 समाजसेवियों को सेवा रत्न सम्मान देने का उद्देश्य भी यही है कि लोग उनसे प्रेरणा लेकर कुछ अच्छा करने का संकल्प ले सकें। समारोह का संचालन संतोष सिंह ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































