V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा नेता का मनाया गया हर्षोल्लास से जन्मदिन

कोरांव प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल का बीते 14 दिसम्बर को रोशनी गेस्टहाऊस में पूरे हर्षोल्लास के साथ सपाइयों ने जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला महासचिव संदीप पटेल भी पहुंचे और जिला पंचायत सदस्य को बधाई शुभकामनाएं दी। सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने चार पाउंड का केक काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सोमदत्त सिंह पटेल का जन्मदिन मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति राहुल शुक्ला ने अपनी मनमोहक आवाज में भगवान भोलेनाथ के श्लोकों से शुरू कर हिंदी फिल्मी गीतों के माध्यम से लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। विधानसभा प्रभारी के जन्मदिन कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों ने अपनी शिरकत किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य पींटू चौबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा, रामकृपाल कोल, रामदेव निडर, प्रमोद मिश्र पयासी, पवन सोनकर, मेहताब खान, अनीता शुक्ला आदि सभी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कोरांव प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल का बीते 14 दिसम्बर को रोशनी गेस्टहाऊस में पूरे हर्षोल्लास के साथ सपाइयों ने जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला महासचिव संदीप पटेल भी पहुंचे और जिला पंचायत सदस्य को बधाई शुभकामनाएं दी। सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने चार पाउंड का केक काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सोमदत्त सिंह पटेल का जन्मदिन मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति राहुल शुक्ला ने अपनी मनमोहक आवाज में भगवान भोलेनाथ के श्लोकों से शुरू कर हिंदी फिल्मी गीतों के माध्यम से लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। विधानसभा प्रभारी के जन्मदिन कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों ने अपनी शिरकत किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य पींटू चौबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा, रामकृपाल कोल, रामदेव निडर, प्रमोद मिश्र पयासी, पवन सोनकर, मेहताब खान, अनीता शुक्ला आदि सभी मौजूद रहे।

Leave a Comment