V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

प्रतापगढ़ । शहर के लोकमान्य तिलक इंटर कालेज प्रतापगढ़ में बुधवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविर का शानदार ढंग से समापन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य और जिला स्काउट कमिश्नर प्रमोद तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी छात्रों और छात्राओं से कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग का हम सबके जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान है।इससे हम लोगों में मानवता,सेवा भाव,अनुशासन,स्फूर्ति,सादगी,  सहनशीलता,टीम स्पिरिट,चुनौतियों का सामना करने का साहस और स्वावलंबन के गुणों का विकास होता है।इससे हम अपने देश और समाज की सेवा करके अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं। स्काउट गाइड  जिला संस्था के अध्यक्ष डॉ.निशाकांत ओझा ने स्काउटिंग गाइडिंग के महत्त्व पर प्रकाश डाला। समापन दिवस पर बच्चों द्वारा बनाए गए भोजन को सभी ने ग्रहण किया।इसी क्रम में बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट,मीनार,शारीरिक करतब प्रदर्शन का भी अवलोकन किया।अतिथियों की टीम ने बच्चों के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया।इस अवसर पर जिला सचिव डॉ.राघवेंद्र पाण्डेय,सहायक स्काउट कमिश्नर डॉ.अनुपम ओझा,बेसिक जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह,संजीव शर्मा,दीपक बरनवाल,प्रीति यादव,संतोष पाण्डेय,स्काउट मास्टर प्रकाश त्रिपाठी,गौरव पांडेय,राजेश मिश्रा,आनंद प्रकाश तिवारी,गीरेंद्र द्विवेदी सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । शहर के लोकमान्य तिलक इंटर कालेज प्रतापगढ़ में बुधवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविर का शानदार ढंग से समापन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य और जिला स्काउट कमिश्नर प्रमोद तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी छात्रों और छात्राओं से कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग का हम सबके जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान है।इससे हम लोगों में मानवता,सेवा भाव,अनुशासन,स्फूर्ति,सादगी,  सहनशीलता,टीम स्पिरिट,चुनौतियों का सामना करने का साहस और स्वावलंबन के गुणों का विकास होता है।इससे हम अपने देश और समाज की सेवा करके अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं। स्काउट गाइड  जिला संस्था के अध्यक्ष डॉ.निशाकांत ओझा ने स्काउटिंग गाइडिंग के महत्त्व पर प्रकाश डाला। समापन दिवस पर बच्चों द्वारा बनाए गए भोजन को सभी ने ग्रहण किया।इसी क्रम में बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट,मीनार,शारीरिक करतब प्रदर्शन का भी अवलोकन किया।अतिथियों की टीम ने बच्चों के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया।इस अवसर पर जिला सचिव डॉ.राघवेंद्र पाण्डेय,सहायक स्काउट कमिश्नर डॉ.अनुपम ओझा,बेसिक जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह,संजीव शर्मा,दीपक बरनवाल,प्रीति यादव,संतोष पाण्डेय,स्काउट मास्टर प्रकाश त्रिपाठी,गौरव पांडेय,राजेश मिश्रा,आनंद प्रकाश तिवारी,गीरेंद्र द्विवेदी सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment