सगरा सुंदरपुर । लक्ष्मणपुर विकासखंड के हन्डौर के पूरे चंदरौटन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग का वर्णन कथा व्यास पं अरुणेश त्रिपाठी जी महाराज ने करते हुए कहा कि दहेज लेना और देना दोनों पाप है दहेज एक सामाजिक अभिशाप है जो बन्द होना चाहिये इसी प्रकार भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी के विवाह के प्रसंग के बाद श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह एक सुंदर झांकी निकाली गई जिसमें रुक्मिणी का भेज सृष्टि त्रिपाठी और श्री कृष्ण का भेष शौर्य त्रिपाठी ने बनाकर भक्ति गीतों पर खूब नृत्य किया । इस अवसर पर भक्तों ने फूलों की वर्षा की ,मंगल गीत गाए ,नृत्य और गीत से धमाल मचा दिया। अंत में भक्तों द्वारा तथा पवपूजी भी की गई
जिसमें गांव के सभी भक्तों ने भाग लिया । मुख्य यजमान त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व अमित त्रिपाठी ने लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया श्री कृष्ण और रुक्मणी के विवाह के अवसर पर श्रीमती सीमा त्रिपाठी, निशा त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी ,नीलम त्रिपाठी, शिवानी ,आंचल, रानी ,तनु ,आशा अर्चना ,बीना, सावित्री, शिल्पी, की मौजूदगी रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































