अमृत महोत्सव को लेकर जीआईसी में हुआ भूमिपूजन.
प्रतापगढ़ |अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 19 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले सामूहिक वन्देमातरम् कार्यक्रम के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुआ | कार्यक्रम निर्विघ्न सकुशल संपन्न हो इसके लिए विद्वान पुरोहितों द्वारा भारत माता एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | मुख्य यजमान के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीष उपस्थित रहे, जिनके कर कमलों से भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ| बतादे कि19 दिसंबर को एक साथ हजारों की संख्या में वंदेमातरम का स्वर गूंजेगा |कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह रामदत्त चक्रधर होंगे|पूरे जिले में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से अमृत महोत्सव का आयोजन हो रहा है|इस अवसर पर सियाराम,रमेश त्रिपाठी, चिंतामणी दुबे, हरीश, प्रतोष, डॉक्टर सौरभ पांडेय, डॉक्टर पीयूष कान्त शर्मा,प्रभा शंकर पांडेय, शिवशंकर सिंह, डॉक्टर चक्रपाणी उपाध्याय, रंगनाथ शुक्ल, अनामिका उपाध्याय, लक्ष्मी मिश्रा, अशोक शर्मा,नीतेश खंडेलवाल, अनुराग पांडेय सहित अनेक सदस्य गण उपस्थित रहे |



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































