संयारा में हुई बसपा की जनसभा
करारी कौशाम्बी। बहुजन समाज पार्टी की एक जनसभा मंगलवार को सिराथू विधान सभा अंतर्गत संयारा स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसभा को सफल बनाए जाने के लिए बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कडी मेहनत की थी। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मिर्जापुर मण्डल अशोक गौतम ने सिराथू विधान सभा से प्रत्याशी के रूप में संतोष त्रिपाठी के नाम की घोषणा किया। मुख्य अतिथि श्री गौतम ने माइक पकडते ही यूपी की योगी व केंद्र की मोदी सरकार पर बरसना शुरू हो गए। कहा कि यदि हम मोदी जी वायदों पर जाएं तो लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने जो जनता के सामने अपना एजेंडा पेस किया था कि बेरोजगारी दूर होगी, महंगाई पर शिकंजा होगा इतना ही नहीं गरीबों के अच्छे दिन आएंगे और उनके खाते में पंद्रह लाख पहुंचेगा। कहा कि मै जनता से पूछता हूं कि क्या मोदी जी अपने एक भी वायदे पर खरे उतरे। कहा ऐसे धोखेबाजों को जनता सफाया करेगी। प्रयागराज इंचार्ज आमिर काजी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा बहन जी ही कानून का राज स्थापित कर सकती हैं। बहन जी के शासन काल मे अधिकारी थर थर कांपते है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिलता है। वर्तमान की सरकार से जनता ऊब चुकी है इस बार जनता बहन जी को ही सीएम बनाएंगी। इस तरह उन्हांेने प्रदेश में 2007 के बसपा शासन काल को याद दिलाते हुए बसपा सुप्रिमो द्वारा चलाई गई जनहित की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने सिराथू विधान सभा से संतोष त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाए जाने पर जहां उन्हें बधाई दिया वहीं सिराथू की जनता सेे बसपा प्रत्याशी के लिए आर्शीवाद मांगा। कार्यक्रम को मंझनपुर प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया, चायल प्रत्याशी अतुल द्विवेदी, बसपा वरिष्ठ नेता बाबूलाल भौंरा, बसपा नेता राजू गौतम, महेंद्र गौतम,दयाराम पासी के अलावा पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर सिराथू क्षेत्र की तमाम जनता मौजूद रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































