V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, किशोरी समेत तीन की मौत

तिलक समारोह से वापसी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लालीपुर के समीप बीती रात हुए भीषण हादसे में तीन लोगो की जान चली गई। घटना उसे समय हुई जब कार सवार लोग तिलक समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। उनकी अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार पर सवार किशोरी समेत तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महुआपारा निवासी देवीशरण, सुरेन्द्र सिंह व सुशील सिंह बुधवार को गोरखपुर जिले के थाना बांस गांव स्थित देवड़ा बाबू गांव निवासी रघुनाथ सिंह के बेटे हरिशंकर सिंह तथा गोरखपुर के चिलुआ चाल थाना क्षेत्र के राजीवपुर निवासी अमित सिंह की बेटी आशी सिंह 15 के साथ तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जनपद प्रयागराज के जारी बाजार रामापुर गए थे। वहां से बुधवार की रात उक्त लोग कार से घर वापस जा रहे थे। कार को सुशील सिंह 30 चला रहे थे। जब उनकी कार रात में करीब ढाई बजे कोहंडौर थाना क्षेत्र के गांव लाखीपुर पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे स्थित चाय की दुकान एवं पेड़़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज से आसपास के लोग जाग गए। घटना में हरिशंकर सिंह 50 आशी सिंह 15 एवं सुशील सिंह 30 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवीशरण 41 एवं सुरेन्द्र सिंह 54 घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहंुची। साथ ही घायलो को जिला मेडिकल कालेज भेजा। इसके अलावा परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी पहंुच गए। पुलिस ने तीनो शवो का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि घायलो का इलाज जिला मेडिकल कालेज में हो रहा है। घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

तिलक समारोह से वापसी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लालीपुर के समीप बीती रात हुए भीषण हादसे में तीन लोगो की जान चली गई। घटना उसे समय हुई जब कार सवार लोग तिलक समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। उनकी अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार पर सवार किशोरी समेत तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महुआपारा निवासी देवीशरण, सुरेन्द्र सिंह व सुशील सिंह बुधवार को गोरखपुर जिले के थाना बांस गांव स्थित देवड़ा बाबू गांव निवासी रघुनाथ सिंह के बेटे हरिशंकर सिंह तथा गोरखपुर के चिलुआ चाल थाना क्षेत्र के राजीवपुर निवासी अमित सिंह की बेटी आशी सिंह 15 के साथ तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जनपद प्रयागराज के जारी बाजार रामापुर गए थे। वहां से बुधवार की रात उक्त लोग कार से घर वापस जा रहे थे। कार को सुशील सिंह 30 चला रहे थे। जब उनकी कार रात में करीब ढाई बजे कोहंडौर थाना क्षेत्र के गांव लाखीपुर पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे स्थित चाय की दुकान एवं पेड़़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज से आसपास के लोग जाग गए। घटना में हरिशंकर सिंह 50 आशी सिंह 15 एवं सुशील सिंह 30 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवीशरण 41 एवं सुरेन्द्र सिंह 54 घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहंुची। साथ ही घायलो को जिला मेडिकल कालेज भेजा। इसके अलावा परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी पहंुच गए। पुलिस ने तीनो शवो का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि घायलो का इलाज जिला मेडिकल कालेज में हो रहा है। घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment