मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत देल्हूपुर से रानीगंज मार्ग स्थित नरसिंहगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ घायल हो गया। उन्हे इलाज के लिए मऊआइमा जनपद प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। नरसिंहगढ़ गांव निवासी नाजिम अली 50 आज गांव में ही सड़क के किनारे स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। वह नमाज पढ़कर घर जाने लगे तो अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे उन्हे गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद चालक अपने वाहन समेत मौके से भाग गया। ग्रामीणों के सूचना देने पर परिजन पहुंचे। साथ ही उन्हे इलाज के लिए मऊआइमा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें