प्रतापगढ़ । सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा सेनानी ग्राम देवली के परसन पांडे का पुरवा में संस्कृत संस्कार और सनातन धर्म की संरक्षण हेतु संतों का समागम एवं संत निवास का उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री इंदिरा रमणाचार्य पीठाधीश्वर श्री जीयर स्वामी मठ जगन्नाथ पुरी के कर कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह की उपस्थिति में संपन्न किया। तत्पश्चात संत समागम का सम्मेलन शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि संस्कृत और संस्कार एवं सनातन धर्म के कारण भारत दुनिया का गुरु माना जाता है। सनातन धर्म अआदि काल से चला आ रहा है ।सत्य के मार्ग का अनुसरण एवं समस्त जीवो के परोपकार की भावना जिसके अंदर निहित होती है वही सच्चा श्री वैष्णव होता है। भगवान रामानुज स्वामी ने जीवो के कल्याण के लिए अवतार लिया। गो ब्राह्मण संत एवं पृथ्वी के कल्याण के लिए भगवान का अवतार होता है। श्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि संतो की शरण में जाने से सुख शांति प्राप्त होती है। आज इस संत निवास में पूरे देश के अनेकों तीर्थों के संत यहां विराजमान है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी सदा संतो का सम्मान करते हैं और आज मैं संतो के श्री चरण रज को प्राप्त करके अपने को धन्य महसूस कर रहा हूं। अयोध्या धाम से पधारे जानकी कुंज के श्री श्री 1008 त्रिदंडी स्वामी करपात्री महराज ने कहा कि ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने संत निवास का निर्माण करके प्रतापगढ़ के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है । भगवान शेष ने जीवो के उपकार के लिए रामानुज स्वामी के रूप में अवतार लिया। जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री योगेश्वरचार्य जी पीठाधीश्वर इंद्रप्रस्थ ने कहा कि प्रभु श्री राम ने जप तप संयम नियम का पालन करते हुए माता पिता तथा गुरु की सेवा स्वयं करके जनमानस को संदेश दिया कि जीवो को अपने माता पिता और गुरु की सेवा कैसे करनी चाहिए। प्रभु श्री राम ने जाति धर्म वर्ग से ऊपर उठकर अपने भक्त जटायु एवं शबरी को अपना स्नेह देकर साकेत धाम प्रदान किया। है कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रयाग पीठ से पधारे स्वामी सारंग धराचार्य पीठाधीश्वर सारंग मंदिर, श्री श्री 1008 बड़गादी स्वामी सीताराम मंदिर मुंबई, परम पूज्य स्वामी श्री राम प्रपन्नाचार्य प्रधान पुजारी नैमिषनाथ भगवान रामानुज कोट नैमिषारण्य, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामानुज पंचांगम के संपादक डॉक्टर राम नारायण शास्त्री किशोरी देवी आचार्य प्रभाकर आचार्य कमलेश तिवारी सहित अनेक संतों महात्माओं ने अपने वचनों से सनातन धर्म के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं एवं वैष्णव से बड़ा कोई संत नहीं होता है। कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास एवं नारायणी रामानुज दासी द्वारा संतो को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष दुबे पूर्व सभासद अरुण मिश्रा अनिल मिश्रा ज्ञान प्रकाश शुक्ला अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन डब्बू सिंह देश सेवक गिरजेश तिवारी विश्वम प्रकाश पांडे सुधा ओझा डॉ हेमंत शुक्ला डॉक्टर विवेक पांडे डॉ अवंतिका पांडे सुमन सिंह डॉक्टर अनामिका पांडे डॉ अंकिता पांडे प्राची पांडे डॉक्टर छविनाथ पांडे सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

संस्कृति संस्कार और सनातन धर्म के संरक्षण हेतु संत निवास का हुआ उद्घाटन
प्रतापगढ़ । सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा सेनानी ग्राम देवली के परसन पांडे का पुरवा में संस्कृत संस्कार और सनातन धर्म की संरक्षण हेतु संतों का समागम एवं संत निवास का उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री इंदिरा रमणाचार्य पीठाधीश्वर श्री जीयर स्वामी मठ जगन्नाथ पुरी के कर कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह की उपस्थिति में संपन्न किया। तत्पश्चात संत समागम का सम्मेलन शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि संस्कृत और संस्कार एवं सनातन धर्म के कारण भारत दुनिया का गुरु माना जाता है। सनातन धर्म अआदि काल से चला आ रहा है ।सत्य के मार्ग का अनुसरण एवं समस्त जीवो के परोपकार की भावना जिसके अंदर निहित होती है वही सच्चा श्री वैष्णव होता है। भगवान रामानुज स्वामी ने जीवो के कल्याण के लिए अवतार लिया। गो ब्राह्मण संत एवं पृथ्वी के कल्याण के लिए भगवान का अवतार होता है। श्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि संतो की शरण में जाने से सुख शांति प्राप्त होती है। आज इस संत निवास में पूरे देश के अनेकों तीर्थों के संत यहां विराजमान है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी सदा संतो का सम्मान करते हैं और आज मैं संतो के श्री चरण रज को प्राप्त करके अपने को धन्य महसूस कर रहा हूं। अयोध्या धाम से पधारे जानकी कुंज के श्री श्री 1008 त्रिदंडी स्वामी करपात्री महराज ने कहा कि ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने संत निवास का निर्माण करके प्रतापगढ़ के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है । भगवान शेष ने जीवो के उपकार के लिए रामानुज स्वामी के रूप में अवतार लिया। जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री योगेश्वरचार्य जी पीठाधीश्वर इंद्रप्रस्थ ने कहा कि प्रभु श्री राम ने जप तप संयम नियम का पालन करते हुए माता पिता तथा गुरु की सेवा स्वयं करके जनमानस को संदेश दिया कि जीवो को अपने माता पिता और गुरु की सेवा कैसे करनी चाहिए। प्रभु श्री राम ने जाति धर्म वर्ग से ऊपर उठकर अपने भक्त जटायु एवं शबरी को अपना स्नेह देकर साकेत धाम प्रदान किया। है कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रयाग पीठ से पधारे स्वामी सारंग धराचार्य पीठाधीश्वर सारंग मंदिर, श्री श्री 1008 बड़गादी स्वामी सीताराम मंदिर मुंबई, परम पूज्य स्वामी श्री राम प्रपन्नाचार्य प्रधान पुजारी नैमिषनाथ भगवान रामानुज कोट नैमिषारण्य, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामानुज पंचांगम के संपादक डॉक्टर राम नारायण शास्त्री किशोरी देवी आचार्य प्रभाकर आचार्य कमलेश तिवारी सहित अनेक संतों महात्माओं ने अपने वचनों से सनातन धर्म के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं एवं वैष्णव से बड़ा कोई संत नहीं होता है। कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास एवं नारायणी रामानुज दासी द्वारा संतो को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष दुबे पूर्व सभासद अरुण मिश्रा अनिल मिश्रा ज्ञान प्रकाश शुक्ला अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन डब्बू सिंह देश सेवक गिरजेश तिवारी विश्वम प्रकाश पांडे सुधा ओझा डॉ हेमंत शुक्ला डॉक्टर विवेक पांडे डॉ अवंतिका पांडे सुमन सिंह डॉक्टर अनामिका पांडे डॉ अंकिता पांडे प्राची पांडे डॉक्टर छविनाथ पांडे सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें