प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरैनी तिराहा के पास तांगा से टकराकर बाइक सवार चाचा भतीजा जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। जनपद फैजाबाद निवासी लवकुश सिंह 32 पुत्र सियाराम सिंह अपने भतीजे राजू सिंह के साथ मंगलवार को उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में आयोजित शादी समारोह में आया था। वहां से आज दोपहर घर वापसी के दौरान मुरैनी तिराहा के पास सामने साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तांगा से जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनो बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। साथ ही चाचा भतीजा को गंभीर चोट आ गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स से उन्हे इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। वहां दोनो की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें