खेल प्रतियोगिताओं से निखरती है क्षेत्रीय प्रतिभाएं : राजमणि
कोरांव प्रयागराज। नगर पंचायत से सटे सिकरो गांव में स्थित सरदार पटेल इण्टर कालेज में ब्लाक स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल रहे। बताते चलें कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 18 नवंबर से 26 नवम्बर तक किया जाएगा। कबड्डी खेल प्रतियोगिता में ब्लाक अन्तर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खिलाड़ियों ने खेल में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा को उजागर करने का काम किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी खेल हमारे देश का पुराना व महत्वपूर्ण खेल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जो युवा खेल में रुचि लिया करता था वह कबड्डी जैसे खेल में ही किंतु आज के आधुनिक खेलों जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस जैसे आदि खेलों के आगे अपने देश का खेल लुप्त होता जा रहा है। विधायक ने कहा कि कबड्डी खेल से खिलाड़ी का स्वास्थ भी बेहतर और अच्छा रहा करता है। 22 नवंबर को सांसद खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी एवं 26 नवम्बर को खेल का समापन व खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गोपाल विद्यालय इण्टर कालेज में शिरकत करेंगे। खेल प्रतियोगिता का संचालन भाजपा नेता शशी द्विवेदी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि राजेश त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह पटेल, रामेश्वर द्विवेदी, युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत द्विवेदी, एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पाठक, पींटू चौबे, प्रधानाध्यापक अवधेश प्रताप सिंह, गुलाब शंकर मिश्रा, विधायक पीआरओ रामाश्रय शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































