V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कन्या भारती एवं शिशु भारती के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

प्रयागराज। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के अंतर्गत चलने वाले शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर योजना के अंतर्गत माधव संकुल के छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, राजरूपपुर प्रयागराज में संपन्न हुआ। जिसमें माधव संकुल के माधव ज्ञान केंद्र नैनी, रानी रेवती देवी राजापुर , सरस्वती शिशु निकेतन कटघर, सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर एवं सरस्वती विद्या मंदिर राजरूपपुर के लगभग 90 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र संसद के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं सहकारिता की भावना का विकास एवं विद्यालय के सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों में रुचि एवं अपनत्व की भावना का विकास करना है। प्रशिक्षण के समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन कायम रहे, इसके लिए विद्यालयों में छात्र संसद का गठन जरूरी है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इसके माध्यम से विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्वच्छता एवं सामाजिक दायित्व निर्वहन के प्रति जागरूकता सुनिश्चित की जा सकती है तथा बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास एवं कुशल नागरिक बनने में सहायता की जा सकती है। छात्र संसद प्रशिक्षण वर्ग  की प्रस्ताविकी बांके बिहारी पांडे प्रधानाचार्य रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन ने विस्तार से रखी। कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं संयोजक  प्रधानाचार्य वागीश मिश्रा सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर ने अतिथियों का परिचय कराया तथा अध्यक्षीय आशीर्वचन माधव संकुल के प्रमुख विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य माधव ज्ञान केंद्र नैनी एवं आभार ज्ञापन प्रबंधक ओम प्रकाश गोयल तथा संचालन बहन माधुरी गुप्ता एवं आचार्य त्रिवेणी नाथ मिश्र ने किया l उपस्थित रहने वालों में प्रमुख रूप से शेर बहादुर सिंह प्रधानाचार्य कटघर, दिनेश दुबे प्रधानाचार्य शास्त्री नगर  सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं प्रबंध तंत्र के पदाधिकारी एवं सदस्य थे l

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के अंतर्गत चलने वाले शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर योजना के अंतर्गत माधव संकुल के छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, राजरूपपुर प्रयागराज में संपन्न हुआ। जिसमें माधव संकुल के माधव ज्ञान केंद्र नैनी, रानी रेवती देवी राजापुर , सरस्वती शिशु निकेतन कटघर, सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर एवं सरस्वती विद्या मंदिर राजरूपपुर के लगभग 90 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र संसद के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं सहकारिता की भावना का विकास एवं विद्यालय के सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों में रुचि एवं अपनत्व की भावना का विकास करना है। प्रशिक्षण के समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन कायम रहे, इसके लिए विद्यालयों में छात्र संसद का गठन जरूरी है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इसके माध्यम से विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्वच्छता एवं सामाजिक दायित्व निर्वहन के प्रति जागरूकता सुनिश्चित की जा सकती है तथा बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास एवं कुशल नागरिक बनने में सहायता की जा सकती है। छात्र संसद प्रशिक्षण वर्ग  की प्रस्ताविकी बांके बिहारी पांडे प्रधानाचार्य रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन ने विस्तार से रखी। कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं संयोजक  प्रधानाचार्य वागीश मिश्रा सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर ने अतिथियों का परिचय कराया तथा अध्यक्षीय आशीर्वचन माधव संकुल के प्रमुख विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य माधव ज्ञान केंद्र नैनी एवं आभार ज्ञापन प्रबंधक ओम प्रकाश गोयल तथा संचालन बहन माधुरी गुप्ता एवं आचार्य त्रिवेणी नाथ मिश्र ने किया l उपस्थित रहने वालों में प्रमुख रूप से शेर बहादुर सिंह प्रधानाचार्य कटघर, दिनेश दुबे प्रधानाचार्य शास्त्री नगर  सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं प्रबंध तंत्र के पदाधिकारी एवं सदस्य थे l

Leave a Comment