प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत बाबागंज में बीती रात मोबाइल की दुकान में घुसकर अज्ञात चोर इन्वर्टर की बैटरी उठा ले गए। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।बाबागंज निवासी पंकज केसरवानी ने पंकज मोबाइल हाउस के नाम से दुकान खोली है। वह मंगलवार को देर शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से चढ़कर तथा छत तोड़कर दुकान में घुस गए। साथ ही इन्वर्टर की बैटरी उठा ले गए। आज शाम बिजली जाने पर पीड़ित दुकानदार को बैटरी चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस को घटना से अवगत कराया।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































