ग्राम प्रधान जबरन अतिक्रमण कर बनावा रहा चकमार्ग
🔔 यह भी पढ़ें...
अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैंती कला ग्राम स्थित पट्टा सुदा तालाब की भूमि पर जबरन अवैध रूप से अतिक्रमण करके पाटने और चक मार्ग निकालने के मामले में पीड़ित महिला गीता देवी ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया है साथ ही पट्टा सुदा तालाब पर अतिक्रमण करके पाटने के मामले मे दबंग ग्राम प्रधान अनिल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर न्याय की गुहार किया है जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए प्रकरण को गंभीर माना और एसडीएम बीकापुर को आदेश दिया है कि मामले की जांच कराकर तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा न होने दें।इसके पहले पीड़ित महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र देकर पट्टा सुदा तालाब की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत दबंग प्रधान के खिलाफ कर चुकी है । बावजूद इसके अभी तक दबंग ग्राम प्रधान के खिलाफ स्थानीय अफसरों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है वही धमकी मिलने के बाद दहशत शुदा पीड़ित महिला ने न्याय न मिलने से परिवार के लोग डरे सहमें है। अयोध्या जनपद के बीकापुर तहसील थाना हैदरगंज अंतर्गत निवासिनी महिला गीता देवी पत्नी हनुमान प्रसाद को तालाब भूमि गाटा संख्या 535 का 10 वर्षों के लिए 4 दिसंबर 2018 से 3 दिसंबर 2028 तक की अवधि का पट्टा मिला था। महिला इस पट्टा सुदा तालाब में मछली पालने का कारोबार करती है। बावजूद इसके गांव के ही प्रधान अनिल जो दबंग किस्म का है महिला की पट्टा सुदा तालाब की भूमि पर ग्राम प्रधान कब्जा करने का प्रयास कर रहा है साथ ही इस पर जबरन मिट्टी का ढेर भी लगा कर चक मार्ग बनाने का कुत्सित प्रयास कर रहा है। पीड़ित महिला ने जब अवैध कब्जे का विरोध किया तो अनिल ने अपने साथियों के साथ भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से दौड़ा लिया तथा यह धमकी दिया कि तालाब में एक भी मछलियां नहीं बचेगी । अब पीड़ित महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा अयोध्या के डीएम व एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार किया है साथ ही पट्टा सुदा तालाब की भूमि पर अतिक्रमण करने वाले ग्राम प्रधान के कब्जे से मुक्त कराया जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को सुरक्षा दिलाने की मांग किया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































