सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव राजातारा अमांवा गांव निवासी देवतादीन की पत्नी सहदेई ने गांव के ही एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी करके बैनामा की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले मे धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इस सम्बंध मे गांव राजतारा अमांवा निवासी पीड़िता सहदेई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी खेलारी पुत्र पवन कुमार साथ मिलकर गांव के ही माताबदल के पुत्र कल्लू ने बीते 3 मार्च को जालसाजी व धोखाधड़ी करके उसकी बैनामे की जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। पीड़िता की तहरीर पर लालगंज की पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट की फटकार पर पुलिस ने बीते सोमवार को आरोपी कल्लू व पवन के खिलाफ धोखाधड़ी एवं जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें