V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दुर्घटना के मामले में बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने के मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पयागीपुर निवासी स्व. केदारनाथ शर्मा के पुत्र राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 14 नवम्बर को उसके बड़े भाई हरिश्चन्द्र बहादुर शर्मा किसी कार्य से लालगंज गए थे। वहां शाम करीब साढ़ चार बजे सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे नौगीर ओरीपुर गांव निवासी शिवकरन सरोज के पुत्र हरिश्चन्द्र सरोज ने तीव्र गति से लापरवाही पूर्वक अपनी बाइक चलाते हुए भाई को टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हरिश्चन्द्र सरोज के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने के मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव पयागीपुर निवासी स्व. केदारनाथ शर्मा के पुत्र राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 14 नवम्बर को उसके बड़े भाई हरिश्चन्द्र बहादुर शर्मा किसी कार्य से लालगंज गए थे। वहां शाम करीब साढ़ चार बजे सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे नौगीर ओरीपुर गांव निवासी शिवकरन सरोज के पुत्र हरिश्चन्द्र सरोज ने तीव्र गति से लापरवाही पूर्वक अपनी बाइक चलाते हुए भाई को टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हरिश्चन्द्र सरोज के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Comment