पंचकोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट
अयोध्या। देवोत्थानी एकादशी के मौके पर अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा शुरू हो गयी। राम जन्मभूमि मंदिर के पांच कोस की परिधि में पंचकोसी परिक्रमा होती है। रविवार की सुबह श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पंचकोसी परिक्रमा का श्रीगणेश किया। इसके पूर्व लाखो लोगों ने 14 कोस की परिक्रमा की थी। पंचकोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए सुगम किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा पथ पर व्यापक इंतजाम किये गए हैं। परिक्रमा पथ पर हर तरफ जय श्री राम का उद्घोष सुनाई दे रहा है। परिक्रमार्थी उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए वहीं जिलाधिकारी नितीश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से अयोध्या में चल रही पंचकोसी परिक्रमा का निरीक्षण किया और मेला ड्युटी में लगाये गये सभी मजिस्ट्रेटों, अधिकारियों, पुलिस के जवानों, चिकित्सकों, स्वयं सेवी संगठनों सभी को पंचकोसी परिक्रमा में पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ पंचकोसी परिक्रमा को भी सफल कराने को कहा। अधिकारीद्वय द्वारा चल रही पंचकोसी मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा सभी जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये है कि वे अपने साथ लगे पुलिस अधिकारियों के साथ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का सूक्ष्मता के साथ भ्रमण करते रहे, किसी भी स्थल पर कोई भी परेशानी हो तो उसे मेरे कन्ट्रोल रूम के दूरभाष-05278-232046, 9120989195 तथा परिक्रमा कार्तिक मेला व्हाटसअप ग्रुप नम्बर 9454402642 है। कन्ट्रोल रूम 24 घंटा चल रहा है तथा अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में स्थापित है। कोई भी सूचना हो तो कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को नोट करा दें तथा प्रभारी कन्ट्रोल रूम अधिकारी तत्काल सम्बधित विभाग अधिकारी से इसका निराकरण करायें।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































