पुलिस कर रही मामले की जांच
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पिचूरा में मासूम बच्ची को घर से उठाकर कुंए में फेक दिया गया। आज सुबह उसका शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया साथ ही मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घटना की जांच कर रही है। पिचूरा गांव निवासी राजेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र रमाशंकर पाण्डेय ने पुलिस का तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात उसकी भतीजी मिस्टी तीन माह घर में अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी बीच अज्ञात लोग घर में घुसकर बच्ची को उठा ले गए। साथ ही जान से मारने की नीयत से उसे कुंए में फेक दिया। रात मे करीब 2 बजे मां की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। उसने स्वजनो को जगाकर बच्ची के गायब होने की जानकारी दी। इससे परिजन उसकी खोज करने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो परिजन थककर बैठ गए। आज सुबह घर के समीप स्थित कुंए से गंध आने लगी तो ग्रामीण झांककर देखने लगे। कुंए के अंदर कोई चीज कपड़े में लिपटा हुआ दिखाई दिया तो परिजन भी पहुंच गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणो के सहयोग से उसे कुंए से बाहर निकलवाया। उसमें गायब बच्ची की लाश देख परिजन रोने चीखने लगे। साथ ही शव की शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण् के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले मेें अज्ञात के खिलाफ मुकदम दर्ज कर लिया। साथ ही घटना की जांच कर रही है। उधर बच्ची की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें