सभी ब्लाको में आज तक होगा पंजीकरण
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर प्रतापगढ़ लोकसभा में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उ.प्र. में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलो के प्रति युवाओ की रूचि बढ़ाने और उन्हे अधिक प्रतिभावान बनाना है। जिससे आगे चलकर युवा प्रतिभाओ को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल कौशल का प्रदर्शन करने का पूर्ण अवसर प्रदान हो सके। इस योजना के अंतर्गत खेलो को ग्राम स्तर ब्लाक स्तर एवं जनपद स्तर की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा। जनपद में सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिताओ का भव्यता के साथ आयोजन होगा। खेल स्पर्धा प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंगलवार को सांसद प्रतापगढ़/राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा संगमलाल गुप्ता की अध्यक्षता मे डाक बंगला लालगंज में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा के साथ ही विभागीय अधिकारियो तथा अन्य लोगो से विचार विमर्श किया गया। बैठक में सांसद संगमलाल गुप्ता के अलावा लालगंज के एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, समस्त खंड विकास अधिकारी, एबीएसए, ईओ मौजूद थे। उन्होने समीक्षा बैठक में सांसद खेल स्पर्धा को लेकर चल रही तैयारियो का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे अगले पांच दिन के अंदर ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत तथा ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिताओ के आयोजन को लेकर कार्ययोजना बना ले। बैठक में सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशानुरूप जनपद में खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रतिभागियो का पंजीकरण सभी विकास खंडो में 12 नवम्बर तक किया जा रहा है और उसके बाद 20 नवम्बर से 23 नवम्बर तक ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद सफल प्रतिभागियो के लिए 25 और 26 नवम्बर को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। समीक्षा बैठक में नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार, ओम प्रकाश पांडेय, विनोद मिश्र, देवदत्त शुक्ल, ओम प्रकाश जायसवाल, जगत सरोज आदि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें