V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पेड़ से भिड़ी बाइक, दो युवक जख्मी

दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कछरा पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। इससे उस पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। वहां पर एक युवक की हालत अधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
जनपद प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव परमानन्दपुर ठेगई का पुरवा निवासी मूलचन्द्र पटेल 38 पुत्र सुग्गन पटेल एवं बनवारी लाल पटेल 30 पुत्र दीनानाथ पटेल आज सुबह खाद लेने के लिए बाइक से कौलापुर नंदपट्टी स्थित सहकारी समिति पर गए थे। समिति पर खाद न मिलने के कारण दोनो बाइक से घर वापस जा रहे थे। उसी समय कछरा का पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दोनो को इलाज के लिए सीएचसी रानीगंज पहुंचाया। वहां पर मूलचन्द्र की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए है। वहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है। उधर बनवारी लाल उपचार कराने के बाद सीएचसी से घर चला गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कछरा पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। इससे उस पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। वहां पर एक युवक की हालत अधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
जनपद प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव परमानन्दपुर ठेगई का पुरवा निवासी मूलचन्द्र पटेल 38 पुत्र सुग्गन पटेल एवं बनवारी लाल पटेल 30 पुत्र दीनानाथ पटेल आज सुबह खाद लेने के लिए बाइक से कौलापुर नंदपट्टी स्थित सहकारी समिति पर गए थे। समिति पर खाद न मिलने के कारण दोनो बाइक से घर वापस जा रहे थे। उसी समय कछरा का पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दोनो को इलाज के लिए सीएचसी रानीगंज पहुंचाया। वहां पर मूलचन्द्र की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए है। वहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है। उधर बनवारी लाल उपचार कराने के बाद सीएचसी से घर चला गया।

Leave a Comment