माता बदल मौर्य स्मारक प्रतिभा सम्मान समारोह
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। माता बदल मौर्य स्मारक प्रतिभा समारोह का पच्चीसवां आयोजन रविवार को राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ परिसर में डा. शिवमूर्ति लाल मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि मोतीलाल कुशवाहा शास्त्री पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. जीएस शाक्य, प्रबंध निदेशक बौद्ध कम्यून इण्टरनेशनल प्रयागराज सम्मिलित हुए। समारोह का शुभारम्भ पंचशील ध्वजारोहण बुद्ध वंदना, त्रिशरण तथा पंचशील ग्रहण से हुआ। प्रतिभा सम्मान समारोह के रजत जयंती आयोजन के अवसर पर विगत 24 आयोजनो के मुख्य अतिथिगण को आमंत्रित किया गया था। उन्हे पंचशील अंगवस्त्रम, सम्राट अशो की लाट की प्रतिकृति तथा भगवान बुद्ध की मूर्त प्रदान करके सम्मानित किया गया और उनके विचार लिए गए। इस अवसर पर एक ऐतिहासिक वीथी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। जिसमें महापुरूषो के चित्र, धम्म लिपि का विवरण, विगत 24 आयोजनो की झांकी तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजो का प्रदर्शन किया गया। डा. जीएस शाक्य ने सभी का सूक्ष्म विवरण बताया। समारोह में वर्ष 2021 की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंको से अधिक से उत्तीण इंटरमीडिएट के 33 तथा हाईस्कूल के 76 कुल 109 छात्र छात्राओ को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्र छात्राओ को शिक्षा ग्रहण करते समय मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। प्रतिभा सम्मान समारोह विगत 25 वर्षो से इसमें संलग्न रहकर अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए निरन्तरता बनाए रखने के कारण साधुवाद का पात्र है। ऐतिहासिक वीथी में प्रदर्शित महापुरूषो के चरित्र तथा मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर छात्र छात्राएं शीलवान बने तथा सम्यक आजीविका में संलग्न होकर उच्च नैतिक राष्ट्र के निर्माण में महती भूमिका निभाएं यही मेरी मंगलकामना है। अंत में पुरातन छात्र इं. अनुराग मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन राम सजीवन मौर्य ने किया। समारोह में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त ज्ञान प्रकाश मौर्य, प्रमोद मौर्य, डा. राधेश्याम मौर्य, डा. दयाराम मौर्य रत्न, इं. रमेश चन्द्र मौर्य, डा. मीनाक्षी मौर्य, हरिश्याम मौर्य, बसंतलाल मौर्य, सालिक राम मौर्य, जगन्नाथ मौर्य, इं. राम अचल मौर्य, रमेश चन्द्र मौर्य, अभिषेक मौर्य, विनोद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































