अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद जंक्शन
अयोध्या। फैजाबाद जनपद में सुल्तानपुर रेलवे लाइन को जोड़ते हुए फैजाबाद जंक्शन बना था।उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद जनपद व रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का सिलसिला शुरू हुआ। फैजाबाद जनपद का नाम बदलकर पहले अयोध्या किया गया फिर सांसद लल्लू सिंह की मांग पर फैजाबाद जंक्शन का भी नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दीपोत्सव में आगमन के पूर्व ही फैजाबाद जंक्शन पर लगे बोर्ड को बदल कर अयोध्या कैंट के नाम का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इस प्रकार फैजाबाद जंक्शन अब इतिहास के पन्नों में रह जाएगा । इसके बाद भी लोकसभा फैजाबाद के नाम से ही है और जिले की दीवानी अदालत फैजाबाद के नाम से ही अभिलेखों में दर्ज चली आ रही है । बुधवार को सांसद लल्लू सिंह की मौजूदगी में यह बोर्ड बदला गया। गृह मंत्रालय के संस्तुति के बाद रेलवे मंत्रालय ने बोर्ड बदला है। जनपद का नाम अयोध्या होने के बाद सांसद लल्लू सिंह ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए अनुरोध किया था। बताते चलें कि बीते 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट करने पर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गयी। सांसद लल्लू सिंह ने इस प्रकरण को लोकसभा में उठाया था। इसके साथ में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रेलमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नाम परिवर्तन करने की मांग की थी। अयोध्या कैंट नाम परिवर्तन की सूचना प्राप्त होते ही उत्साहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद लल्लू सिंह का भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना को वैश्विक स्तर पर परिभाषित करने का कार्य अयोध्या की धरती करती है। पूरे विश्व के राम भक्तों की आस्था का केन्द्र अयोध्या है। राममंदिर निर्माण प्रारम्भ होने के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अयोध्या के महंतो, संतो के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मंशा थी कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट किया जाय। अयोध्या के आम जनमानस, संतो व श्रद्धालुओं की इस मंशा को सदन में उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए अयोध्या की साधू संतो व करोड़ो रामभक्तों की तरफ से हृदय से आभार है।सांसद को बधाई देने वालों में महंत मनमोहन दास, महंत राजकुमार दास, महंत रमेश दास, अनुज दास व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, विश्व प्रकाश रुपन, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, डा राकेश वशिष्ठ, ओम प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें